Skip to main content

ओबीसी बाहुल्य इस सीट पर दल-बदलने वाले ही आमने-सामने

ओबीसी बाहुल्य (OBC Dominated) सीट यानी मां बज्रेश्वरी देवी (Maa Bajreshwari Devi) के चरणों वाली कांगड़ा सीट (Kangra Seat) पर रोचक ये है कि दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी-कांग्रेस के कैंडिडेट दल बदलकर इधर से उधर हुए हैं। यानी जो कांग्रेस में था वो बीजेपी तो बीजेपी वाला कांग्रेस में जा बैठा। दोनों को ही दोनों दलों ने कैंडिडेट भी बना डाला। यूं तो वर्तमान में कहा जाए तो ये सीट बीजेपी के पास है,ये अलग बात है कि (BJP Candidate Pawan Kajal) बीजेपी के कैंडिडेट पवन काजल वर्ष 2017 का चुनाव कांग्रेस (Congress) के नाम पर जीते थे। लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने अबकी मर्तबा बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस नाते ये सीट अब बीजेपी के कब्जे में हैं।

यह भी पढ़ें- बागियों ने बिछाए बीजेपी की राह में कांटे, हाईकमान भी नहीं रोक पाई बगावत

ओबीसी समुदाय (OBC Community) से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी कैंडिडेट व सिटिंग विधायक पवन काजल की जमीनी स्तर पर मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ है। काजल की इसी सियासी पकड़ के कारण वह 2012 में निर्दलीय और 2017 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र ओबीसी बाहुल्य होने के कारण हर चुनाव में ओबीसी समुदाय अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां ओबीसी में चौधरी बिरादरी का ही दबदबा है। वर्ष 2017 में कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की थी‌। 2017 में यहां कुल 43.70 प्रतिशत वोट पड़े थे‌। उस वक्त इस सीट से कांग्रेस के पवन काजल ने जीत हासिल की थी। पवन काजल ने बीजेपी के संजय चौधरी (Sanjay Chaudhary of BJP) को 6,208 वोटों के अंतर से हराया था।

इस बार कांग्रेस ने इस सीट से ओबीसी से ही ताल्लुक रखने वाले सुरेंद्र काकू (Surendra Kaku) को अपना कैंडिडेट बनाया है। काकू बीजेपी से दल बदलकर कांग्रेस में हाल ही में आए हैं। मूल रूप से वह कांग्रेसी ही रहे हैं,वर्ष 2003 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। वह विधायक बनने के साथ-साथ कुछ समय के लिए मुख्य संसदीय सचिव भी रहे। उसके बाद वह चुनाव नहीं जीत पाए। पिछली मर्तबा कांग्रेस ने पवन काजल को टिकट दिया तो वह चुनाव नहीं लड़े । उसके बाद वह हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए। टिकट बीजेपी से ही चाह रहे थे इस मर्तबा,लेकिन पवन काजल ने पलटी मारी तो काकू को भी मजबूरी में पलटी मारनी पडी। इस तरह काकू की कांग्रेस में वापसी हुई और पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया।

इस सीट पर कांग्रेस को किसी तरह कोई बागी का खतरा नहीं है। लेकिन बीजेपी के पवन काजल के लिए ओबीसी समुदाय के ही कुलभाष चौधरी (Kulbhash Chaudhary) नाराज होकर चुनौती देने मैदान में उतर गए हैं। कुलभाष बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में कांगड़ा में मुकाबला आने वाले समय में त्रिकोणीय भी हो सकता है। देखना होगा कि अब इन तीनों ओबीसी में कौन किस पर भारी पडता है।

2017 पवन काजल (कांग्रेस)
2012 पवन काजल (निर्दलीय)
2007 संजय चौधरी (बसपा)
2003 सुरेंद्र काकू (कांग्रेस)
1998 विद्या सागर चौधरी (बीजेपी)
1993 दौलत राम (कांग्रेस)
1990 विद्या सागर (बीजेपी )
1985 विद्या सागर (बीजेपी)
1982 विद्या सागर (बीजेपी)
1977 प्रताप चौधरी (जेएनपी)
1972 हरिराम (कांग्रेस)

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post ओबीसी बाहुल्य इस सीट पर दल-बदलने वाले ही आमने-सामने appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/NwmDeH2
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...