Skip to main content

विजय संकल्प रैली में बोले किरेन रिजिजू- कांग्रेस ने ही बोया था देश की बर्बादी का बीज

ऊना/काजा/चंबा। हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Election) में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी (BJP) सभी 68 विधानसभा सीटों (68 Assembly Constituencies) पर 68 रैलियां कर विजय संकल्प रैली अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री भी इन विजय संकल्प अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। केंद्रीय कानून मंत्री कीरेन रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju) ने जहां ऊना में इस रैली का नेतृत्व किया। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लाहुल स्पीति के काजा पहुंचे। उन्होंने वहां पर बीजेपी की विजय संकल्प रैली की और जनता को संबोधित किया। इसी तरह से सीएम जयराम ठाकुर ने चंबा में विजय संकल्प रैली में भाग लिया।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस के गढ़ वाली इस सीट पर बीजेपी का है कब्जा-जोर आजमाइश जबरदस्त

हिमाचल पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री कीरेन रिजिजू रविवार को बीजेपी की विजय संकल्प अभियान (Vijay Sankalp Abhiyaan) के तहत जिला ऊना के हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस (Congress) पर देश की बर्बादी का बीज बोने का आरोप तक जड़ डाला। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा महंगाई मामले को लेकर किए जा रहे बीजेपी के विरोध का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की परिस्थिति के कारण हर देश की अर्थव्यवस्था चकनाचूर हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी सरकार ने देश में महंगाई को काफी हद तक काबू में रखा है। हालांकि इससे पूर्व उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। केंद्रीय मंत्री का हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों के दौरान जोरदार स्वागत किया गया।

JP-Nadda

JP-Nadda

नड्डा ने जयराम ठाकुर और डॉ रामलाल मार्कंडेय के कार्यों की प्रशंसा की

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) विधानसभा क्षेत्र के काजा में आयोजित बीजेपी की विजय संकल्प अभियान रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी राज नहीं बल्कि रिवाज बदलेगी। बीजेपी के इस रिवाज बदलने के संकल्प में लाहुल की जनता भी उनका साथ देगी। वहीं उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी (PM Modi) भारत को महानता के पथ पर ले जा रहे हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं हैए जिसमें भारत आगे नहीं बढ़ रहा हो। वहीं उन्होंने प्रदेश का अथह विकास करवाने के लिए जयराम ठाकुर की प्रशंसा की। नड्डा ने कहा कि लाहुल स्पीति में डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय (Dr. Ramlal Markandeya) ने विकास की गाथा लिखी है। नड्डा ने काजा में विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार सरकार बनने का दावा किया। इससे पहले जेपी नड्डा का काज़ा पहुंचने पर बीजेपी कार्यकार्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ स्वागत किया। डॉ रामलाल मार्कंडेय ने बीजेपी की विजय संकल्प अभियान रैली में आए बीजेपी कार्यकार्ताओं का आभार जताया।

cm-jai-ram-thakur

cm-jai-ram-thakur

जयराम ठाकुर ने चंबा के चुराह में जीत का किया दावा

चंबा। सीएम जयराम ठाकुर ने बीजेपी के विजय संकल्‍प अभियान के तहत चुराह में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। चुराह में रैली को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आएगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस बार हिमाचल में पांच पांच साल का रिवाज बदलेगी। जयराम ठाकुर ने कहा एक बार फिर चंबा में आपके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से आधिकारिक चुनाव प्रचार की शुरूआत चंबा से की है। चंबा आकर मुझे खुशी है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post विजय संकल्प रैली में बोले किरेन रिजिजू- कांग्रेस ने ही बोया था देश की बर्बादी का बीज appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/fU8NjSP
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...