Skip to main content

हिमाचल में ‘आप’ की पोल खोलने पहुंचे पंजाब के शिक्षक, शिमला में रैली निकाल की नारेबाजी

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Election) में जहां आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपनी जड़े जमाने का प्रयास कर रही है। वहीं पंजाब के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने हिमाचल में आकर आम आदमी पार्टी की मुशिकलें बढ़ा दी हैं। पंजाब के टेट पास टीचर्स ने शिमला में आम आदमी पार्टी के खिलाफ :पोल खोल” रैली का आयोजन किया और धरना दिया। टीचर्स (Teachers) का आरोप है कि ओडीएल शिक्षकों को नियमित करने का कोई ऑर्डर अभी तक नहीं दिया गया है। जिसके लिए आज सरकार के खिलाफ उन्हें शिमला (Shimla) का रुख करना पडा। शिक्षकों का कहना है कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में पंजाब की शिक्षा व्यवस्था के जो पहलु दिखा रही हैं, वह जनता को गुमराह करने की कोशिश है। हकीकत कुछ और है। शिक्षा को प्राथमिकता देने के आम आदमी पार्टी के दावे और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस का शिक्षकों के साथ किए जा रहें अन्याय के खिलाफ पंजाब के करीब 300 शिक्षक शिमला के शेर ए पंजाब पर पोल खोल धरने पर बैठे हैं, ताकि उनकी मांगे पूरी हो और हिमाचल की जनता किसी बहकावे में ना आए।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस के गढ़ वाली इस सीट पर बीजेपी का है कब्जा-जोर आजमाइश जबरदस्त

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब (Democratic Teachers Front Punjab) के अध्यक्ष विक्रम देव सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के सारे दावे खोखले निकले। जिससे पंजाब के सरकारी स्कूलों (Govt School) में शिक्षकों और अन्य स्टाफ के 25ए000 से अधिक पद अभी भी खाली हैं। इसी तरह पंजाब में जिला शिक्षा अधिकारियोंए ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल शिक्षकों के 40 फीसदी पद खाली हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Education Minister Harjot Singh Bains) के अपने जिले रूपनगर में कई ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के बिना चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा में सुधार के झूठे वादे हिमाचल में दोहरा रही है। जिसका जवाब आज सरकार को उसी के लहजे में दिया जा रहा है। डेमोक्रटिक टीचर्स फ्रंट यूनियन का आरोप है कि आम आदमी पार्टी केवल सत्ता में आने के लिए लुभावनी घोषणाएं करती है। पंजाब में चुनाव के समय युवाओं और बेरोजगारों का वोट पाने के लिए शिक्षा के मुद्दे को उठाया और उसमें सुधार करने का आश्वासन दियाए जिसकी बदौलत आप सत्ता में आई। सत्ता में आते ही सरकार सब कुछ भूल गई। अब हिमाचल में भी यही सब किया जा रहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हिमाचल में ‘आप’ की पोल खोलने पहुंचे पंजाब के शिक्षक, शिमला में रैली निकाल की नारेबाजी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/w6cTG7t
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...