Skip to main content

मन व्यवस्थित होगा…तभी चमक होगी

दीपावली पर्व (Diwali Festival)का दिन आ चुका हैं। घर के हर कोने में उजाला फैलाने से पहले, उन्हें चमकाने के काम पूरा हो चुका हैं। यह सालाना काम है। यकीन करो कि यह काम किसी के जीवन की सबसे बड़ी लगन है। सामान की छंटाई, मन की भी मदद करती है। कितनी ही बार भावनाएं आड़े आती हैं और फैसला करना मुश्किल हो जाता है। सामान के साथ तो ऐसा बार-बार होता है। सफाई के समय तय करना ही पड़ता है तो जिंदगी के लिए भी एक तर्जुबा हो जाता है। जो लक्ष्य इनसे हासिल होता है,वो अद्भुत है। साफ-सुथरा और व्यवस्थित यह शब्द ही बहुत प्रबल है, इनका स्थान घर के कोने-कोने में हो,तो मन पर असर करेगा और जीवन पर भी। तब यह सोच की राह में उलझने कम करेगा। हम जो बात यहां करने जा रहे हैं यही बातें नवरात्र पर भी कुछ-कुछ की थी,यहां अंतर यह है कि तब हम एक नई शुरुआत की बात कर रहे थे,आज उजाला फैलाने से पहले चमक की बात कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से हम जीवन के हर कोने में चमक लाने की कोशिश में जुटे रहे,क्या हम इस चमक को आज शाम तक बरकरार रख पाएंगे। जरूर,पर घर के अंदर ही अंदर,फिर बाहर क्यों नहीं। यहीं से यह प्रश्न खडा होता है कि जब हम घर की चमक को बरकरार रख सकते हैं तो बाहर क्यों नहीं। इस चमक के बीच हम जो खुशनुमा माहौल में पटाखे फोड़ने का काम करेंगे,उससे जो कचरा निकलेगा क्या उसे भी उसी शिद्दत से साफ करेंगे,जैसा कि घर के भीतर।

यह भी पढ़ें- डॉ राजेश बोले-देहरा का नवनिर्माण मेरा संकल्प-सबको साथ लेकर चलूंगा

इस शुरुआत के लिए लचर नियमों की तोड़-फोड़ और नए नियमों का निर्माण करना होगा। यह जरूरी है कि जो भी काम किया जाए उसमें पूरी इच्छा शामिल हो। फिर जो लक्ष्य इससे हासिल होगा वह अद्भुत होगा। एकदम नया रोडमैप तैयार होगा…. साफ-सुथरा और व्यवस्थित। वैसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित यह शब्द ही बहुत प्रबल है और हमारी जिंदगी में बहुत महत्व रखता है। अगर किसी भी काम में खरा उतरना है,तो क्यों न शुरुआत यहीं से करें। मन व्यवस्थित होगा तो काम भी अच्छा होगा। अगर काम को नए सिरे से शुरू करना है तो काट-छांट तो करनी ही पड़ेगी। यही काट-छांट तो हमें आज शाम को करनी है। हमें यह चमक तभी मिल सकेगी अगर हम घर के भीतर से लेकर बाहर तक के कचरे को भी उसी मन से साफ करेंगे।

यह अलग बात है कि हम सबका यह हाल है कि अगर स्वर्ग में भी पहुंच जाएं, तो कहेंगे यही कि स्वर्ग तो है मगर…। खुशियों पर यकीन कम आता है, संदेह के साए मंडराते रहते हैं, जो पाया उस पर जाहिर है, जो पा सकते हैं उसकी कुव्वत पर भी। जो पाया उस पर भी यकीन ना करना, जहां नेमत की बेक्रदी है,व हीं खुद की काबिलियत पर शुबाह कमजोरी की निशानी है। संतुलन कहां है। संतुलन यानी हासिल का यकीन और काबिलियत का इत्मीनान। कहने का मतलब यह है कि हमारा मन व्यवस्थित होना चाहिए तभी यह उजाले बने रहेंगे। इसलिए हमेशा इस बात को याद रखना होगा कि अगर मन व्यवस्थित होगा तो यह उजालों की चमक भी बराबर बनी रहेगी।

-डॉ राजेश शर्मा

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post मन व्यवस्थित होगा…तभी चमक होगी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/buJqXwO
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...