Skip to main content

बीजेपी ने देहरा को हमेशा नकारा, अब बदला लेने का वक्त

रविंद्र चौधरी/ देहरा। कांग्रेस कैंडिडेट (Congress candidate) डॉ राजेश शर्मा ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उसने सत्ता का खुल कर दुरपयोग करते हुए प्रदेश को आर्थिक कंगाली पर ला कर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है। प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा 10 लाख से ऊपर चला गया है। देहरा विधानसभा क्षेत्र (Dehra assembly constituency) को बीते पांच वर्ष पूरी तरह से नकार दिया गया। इसलिए आज हालात ये हैं कि देहरा का हर शख्स बोल उठा है कि बीजेपी ने उनके साथ अन्याय किया है,अब इस भगवां पार्टी से बदला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस कैंडिडेट डॉ राजेश शर्मा ढलियारा में

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही प्रदेश का संतुलित विकास किया,जबकि बीजेपी ने इसमें बड़ा भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने इस कार्यकाल में केवल उन योजनाओं के फीते काटे जो पूर्व वीरभद्र की कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे। उन्होंने कहा कि सीएम ने अभी कुछ माह पूर्व आनन-फानन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर लोगो को गुमराह करने का असफल प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने कभी भी प्रदेश की समस्याओं की कोई सुध नहीं ली। कर्मचारियों से भेदभाव किया। डॉ राजेश ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन को तुरंत बहाल करेगी। सरकारी कार्यलयों में पड़े रिक्त पदों को भरा जाएगा । इसके अतिरिक्त मंहगाई से राहत देने के लिए महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता व घरेलू उयोग की 300 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। डॉ राजेश ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। डॉ राजेश ने कांग्रेस (Congress) को मजबूत करने व आमजन से वोट देने की अपील की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post बीजेपी ने देहरा को हमेशा नकारा, अब बदला लेने का वक्त appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/q9jRkNw
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...