Skip to main content

नड्डा ने दिल्ली छोडी पर हिमाचल में सुनने वाले कम-बगावत का डंस

हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस मर्तबा मंडी जिला (Mandi Distt) की नाचन सीट भी बीजेपी के लिए बवाल बनी हुई है। दो बार से लगातार बीजेपी यहां से चुनाव जीतती आ रही है,लेकिन इस बार बीजेपी को अपने ने ही छलनी करना शुरू कर दिया है। बीजेपी की चिंता ये है कि वर्ष 2017 में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा अंतर से इसी सीट पर जीत दर्ज करवाई थी,लेकिन 2022 आते-आते अपने ही बेगाने हो चले। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को दिल्ली छोड़कर हिमाचल बैठना पड़ा, फिर भी उनकी सुनवाई कमतर ही होती दिख रही है। कारण सीधा है कि जब नड्डा किसी की नहीं सुनते तो उनकी अब कोई क्यों सुने। खैर नाचन सीट पर कांग्रेस की नजरे हैं।

यह भी पढ़ें- देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी ने लौटाया 12-D फार्म, बूथ पर जाकर डालेंगे वोट

नाचन विधानसभा क्षेत्र (Nachan Assembly Constituency) हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 28 है। इस सीट पर वर्ष 2017 में कुल 62.85 प्रतिशत वोट पड़े थे। बीजेपी से विनोद कुमार ने कांग्रेस के लाल सिंह कौशल को 15,896 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस बार के चुनाव की बात करें, तो (Vinod Kumar of Bharatiya Janata Party) बीजेपी ने विनोद कुमार को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस से नरेश कुमार (Naresh Kumar) मैदान में है। आम आदमी पार्टी से जबना चौहान चुनाव लड़ रही हैं। यहां इस बार चुनाव और दिलचस्प हो गया है। दरअसल, इस सीट से तीनों पार्टियों ने चौहान को टिकट दिया है। जबना चौहान (Jabna Chauhan) की बात करें, तो वह मंडी के थरजून गांव की प्रधान थीं। वर्ष 2016 में महज 22 साल की उम्र में प्रधान चुनी गईं, जिसके बाद अब उन्हें आम आदमी पार्टी ने अपना कैंडिडेट बनाया।

इस सीट पर कुल वोटरों की संख्या 77,783 है। नाचन (Nachan) के इतिहास की बात करें तो पांच बार ये सीट बीजेपी की झोली में गई। वर्ष 1977 में इस विधानसभा सीट से जनता पार्टी की ओर से दिले राम को जीत मिली। इसके बाद 1982 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और फिर जीत दर्ज की। वर्ष 1985 में कांग्रेस (Congress) के टेक चंद डोगरा ने जीत हासिल की। फिर 1990 में बीजेपी के दिले राम ने जीत हासिल की। वहीं, 1993 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वर्ष 1998 का चुनाव हुआ तो कांग्रेस के टेक चंद डोगरा को जीत हासिल हुई और फिर 2003 में भी उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद बीजेपी की ओर से 2007 में दिले राम ने और फिर 2012 और 2017 में बीजेपी से विनोद कुमार ने जीत दर्ज करवाई। इस बार बीजेपी के विनोद कुमार के सामने ज्ञानचंद ने बागी बनकर ताल ठोक दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post नड्डा ने दिल्ली छोडी पर हिमाचल में सुनने वाले कम-बगावत का डंस appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/kaBfVq6
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...