Skip to main content

धूमल परिवार व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का सवाल मानकर यहां है एक्टिव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh assembly Elections 2022) को लेकर सियासी पारा बढने लगा है। प्रदेश की सभी 68 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होना है। इन्हीं में से एक सीट जो बीते विधानसभा चुनाव में बेहद चर्चा का विषय रही है वो है (Sujanpur) सुजानपुर की। सुजानपुर का रण इस मर्तबा भी कम रोचक नहीं होगा,इसमें कोई दोराय नहीं है। ये अलग बात है कि इस मर्तबा यहां बीजेपी की तरफ से पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) चुनावी रण में नहीं हैं। उनकी जगह पार्टी ने सेना से रिटायर्ड कैप्टन रणजीत सिंह को अपने उम्मीदवार के रूप में चुना है। मुकाबला उनका कांग्रेस के वर्तमान में यहां से विधायक राजेंद्र राणा से होगा। ये वही राणा हैं,जिन्होंने पिछली मर्तबा 2017 में बीजेपी के सीएम फेस प्रेम कुमार धूमल को हराया था। उसी के चलते ये विधानसभा क्षेत्र चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: बीजेपी ने कुल्लू में काटा महेश्वर सिंह का टिकट,नरोत्तम को बनाया प्रत्याशी

जिला हमीरपुर के अंतर्गत आती इस सीट का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने 1,919 वोटों के अंतर से बीजेपी (BJP) के प्रेम कुमार धूमल को हराया था। इस मर्तबा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ने सेना से रिटायर्ड कैप्टन रणजीत सिंह को चुना है। कैप्टन रणजीत सिंह (Captain Ranjit Singh) बीजेपी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं और वर्तमान में बीड़ बगेहड़ा जिला पार्षद वार्ड से सदस्य हैं। जबकि उनके सामने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा (Rajendra Rana) मैदान में हैं। सुजानपुर में कुल 73,790 वोटर हैं, इनमें 36,969 मतदाता पुरुष और 36,821 मतदाता महिलाएं हैं। इस लिस्ट में सर्विस वोटर्स की संख्या 2,141 है।

बात यही खत्म नहीं हो जाती है, इस सीट पर असल में बीजेपी की तरफ से धूमल परिवार (Dhumal Family) बैटिंग करने उतर चुका है। वर्ष 2017 में जब बीजेपी के सीएम फेस प्रेम कुमार चुनाव हार गए थे,तो उनकी टीस थी कि वह वर्ष 2022 का चुनाव लड़कर उस हार का बदला ले सके। इसके चलते वह पांच वर्ष तक सुजानपुर में एक्टिव रहे। लेकिन इस मर्तबा 75 साल के आधार पर पार्टी ने उन्हें चुनावी समर में नहीं उतारा। अब ऐसे में धूमल परिवार से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) स्वयं यहां एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में एक सभा के दौरान भावनात्मक टच दिया था। उसी से लग रहा है कि धूमल परिवार (Dhumal family) इस सीट को व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का सवाल मानकर (Congress) कांग्रेस कैंडिडेट के सामने खासी चुनौतियां खड़ी करेगा। खैर देखते हैं,इस मर्तबा सुजानपुर की जनता क्या निर्णय लेती है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post धूमल परिवार व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का सवाल मानकर यहां है एक्टिव appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/fNKpjnP
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...