Skip to main content

कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी को यूं हो रहा तीन गुणा नुकसान-समझे पूरा गणित

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चुनावी दौर में वक्त की नजाकत देखिए जो कभी अपने हुआ करते थे, आज वही बागी कहला रहे हैं। नामांकन वापसी के बाद पूरे प्रदेश में तस्वीर साफ है कि किसे बागी (Rebel)कहना है और किसे दागी। कांग्रेस को यहां सात सीटों पर नुकसान है, चूंकि उसके अपने जो टिकट कटने से आहत हुए वह चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटे। यानी कांग्रेस के बागियों की संख्या सात है। लेकिन मिशन रिपीट के बाद रिवाज बदलने का नारा देने वाली बीजेपी के तो कांग्रेस से तीन गुणा ज्यादा यानी के 21 बागी मैदान में हैं। ये वो हैं, जिन्हें जेपी नड्डा (JP Nadda) के नेतृत्व वाली बीजेपी ने टिकट नहीं दिया और वह पार्टी से मुखर हो गए। नड्डा ने उनके मान-मनौव्वल की लाख कोशिश की लेकिन नामांकन वापसी के अंतिम दिन वह टस से मस नहीं हुए और मैदान में डटे रहकर अब बागी कहला रहे हैं। यही बागी बीजेपी के लिए बडी सिरदर्द बनते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ेः डॉ राजेश बोले, कांग्रेस ही करवा सकती है देहरा का समग्र विकास

बीजेपी (BJP) को जिन अपनों से चुनौती मिल रही हैं उनमें चार पूर्व विधायक, एक सीटिंग एमएलए, एक मंत्री पुत्र, एक पूर्व सांसद के पुत्र और एक पूर्व सांसद शामिल हैं। पूर्व विधायकों में आनी से किशोरी लाल, नालागढ़ से केएल ठाकुर, इंदौरा से मनोहर धीमान और किन्नौर से तेजवंत नेगी भी मैदान है। इसी तरह देहरा से बीजेपी विधायक होशियार सिंह, फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार, बंजार से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर बागी बनकर बीजेपी के नड्डा के लिए सिरदर्द बन गए हैं।

इसी तरह मंडी (Mandi)सदर से प्रवीण शर्मा सीटिंग विधायक अनिल शर्मा को मुश्किल में डालने के लिए मैदान से पीछे नहीं हटे। बिलासपुर सदर से सुभाष शर्मा, कुल्लू से राम सिंह, कांगड़ा से कुलभाष चौधरी और रोहड़ू से राजेंद्र धीरटा पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए काफी हैं। हमीरपुर (Hamirpur) के भोरंज से बीजेपी के पवन कुमार, नाचन से ज्ञानचंद, धर्मशाला से विपिन नैहरिया , बड़सर से संजीव शर्मा, हमीरपुर से नरेश दर्जी, चंबा सदर से इंदिरा कपूर और मनाली से महेंद्र सिंह ठाकुर बीजेपी की नींद हराम करने के लिए काफी हैं।

दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) की बात करें तो यहां एक पूर्व मंत्री, दो पूर्व विधायक, एक पूर्व विधायक की पत्नी और एक पूर्व मंत्री का बेटा सिरदर्द बनने वालों में शामिल है। पच्छाद में कांग्रेस कैंडिडेट दयाल प्यारी को पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर, सुलह में पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल में पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट, ठियोग से पूर्व विधायक की पत्नी इंदू वर्मा और पूर्व मंत्री स्व जय बिहारी लाल खाची के बेटे विजय पाल खाची और आनी में परसराम कांग्रेस के लिए बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। कांग्रेस को लगता है कि वह प्रदेश में सरकार बना लेगी,लेकिन (Nomination) नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन के बाद जो तस्वीर उभरकर सामने आई है,वह कांग्रेस के लिए भी डराने वाली है। कांग्रेस अभी भी इन्हें बिठाने के लिए प्रयास कर रही है,पर ये हैं कि मान ही नहीं रहे। खैर देखना होगा कि आने वाले वक्त में ये बागी कहलाने वाले किस दिशा में चलते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी को यूं हो रहा तीन गुणा नुकसान-समझे पूरा गणित appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/Jza8kK4
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...