Skip to main content

नालागढ़ में बीजेपी के बैनरों पर मुर्दाबाद के नारे, क्रॉस के निशान लगाकर दिखाया गुस्सा

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP national president JP Nadda) के लिए विधानसभा चुनाव मानों तो गले की हड्डी बन गए हैं। बीजेपी में बगावत व गुस्सा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र (Nalagarh Assembly Constituency) में तो बीजेपी के बैनरों पर क्रॉस (Putting Cross marks on BJP Banners) के निशान लगाकर (Murdabad) मुर्दाबाद के नारे लिख दिए गए। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी से नाराज होकर निर्दलीय नामांकन भरने वाले केएल ठाकुर के समर्थकों ने यह नारे लिखे हैं। बीजेपी से केएल ठाकुर का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में काफी गुस्सा है। उनके समर्थक बीजेपी के बैनरों और नेताओं के पोस्टरों पर गुस्सा उतारते नज़र आ रहे है। इलाके में जगह-जगह लगे बीजेपी के पोस्टरों पर केएल के समर्थकों द्वारा (PM Narendra Modi) पीएम नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा व जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) की तस्वीरों पर क्रॉस के निशान लगाकर विरोध में नारे लिखे गए।

यह भी पढ़ें- ओबीसी बाहुल्य इस सीट पर दल-बदलने वाले ही आमने-सामने

केएल ठाकुर वर्ष 2012 के चुनाव में बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में फिर बीजेपी टिकट पर लड़े, लेकिन उस समय के कांग्रेस कैंडिडेट लखविंदर राणा से हारे। इस बार चुनाव से पहले लखविंदर राणा (Lakhwinder Rana) बीजेपी में शामिल हुए और बीजेपी के कैंडिडेट हैं। लेकिन टिकट ना मिलने से नाराज केएल ठाकुर बग़ावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ठाकुर पर केंद्र और प्रदेश के नेताओं द्वारा नामांकन वापस लेने का काफ़ी दबाव बनाया गया और सत्ता में आने के बाद कई लुभावने पदों की ऑफ़र तक दी गई, लेकिन केएल ठाकुर अपने फैसले पर अड़े रहे। चुनाव प्रचार के दौरान केएल ठाकुर (KL Thakur) को लोगों का मिल रहा समर्थन बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post नालागढ़ में बीजेपी के बैनरों पर मुर्दाबाद के नारे, क्रॉस के निशान लगाकर दिखाया गुस्सा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/5l2xBO3
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...