Skip to main content

हमीरपुर शहर पर दो कपंनियों की खींचतान में 8 महीने से अंधेरे में डूबा हमीरपुर शहर

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर (Nagar Parishad Hamirpur) के लोग 2 कंपनियों की आपसी खींचातानी के चलते अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। हमीरपुर शहर (Hamirpur city) के सौंदर्यीकरण के लिए लाखों रुपए खर्च कर लगाई गई हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम ढलते ही शहर अंधेरे में डूब जाता है। पिछले 8 महीनों से शहर के भीतर लगी 4 हाईमास्ट लाइटें व 550 के करीब स्ट्रीट लाइटें (Street Lights) खराब पड़ी हुई हैं, लेकिन हमीरपुर शहर में खराब पड़ी इन लाइटों को ठीक करवाने वाला कोई नहीं है। नगर परिषद ने भी इन लाइटों को ठीक करवाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन कंपनी की मनमानी व लेटलतीफी के आगे अब नगर परिषद ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। नगर परिषद हमीरपुर की मानें तो शहर में लगी हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइटों का ठेका 2016 में ईईएसएल कंपनी को दिया गया है।

यह भी पढ़ें:ऊना में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, विभागीय टीम के साथ दुकानदारों की हुई गहमागहमी

कंपनी ने शहर में लाइटें लगाने के लिए इसे किसी अन्य कंपनी ईओन को सौंपा है, लेकिन ईओन कंपनी पेमेंट ना होने की बात कर शहर में खराब पड़ी लाईटों को ठीक करने में आनाकानी कर रही है। हालांकि नगर परिषद ने करीब 18 लाख रुपए इन लाईटों के लिए ईईएसएल कंपनी को अदायगी कर दी है। लेकिन ईईएसएल कंपनी ने दिल्ली की ईओन कंपनी को आगे पेमेंट नहीं की है। जिस खींचातानी में हमीरपुर नगर परिषद व आम लोग परेशान हो रहे हैं। ईओन कंपनी बिना पेमेंट के शहर में खराब पड़ी लाइटों के स्पेयर पार्ट देने से मना कर रही है। जिस कारण खराब पड़ी लाइटों का मामला पिछले 8 महीनों से जैसे का तैसा पड़ा हुआ है। दो कंपनियों (two companies) के आपसी संबंध ठीक ना होने की कीमत हमीरपुर के शहरवासियों को शाम ढलते ही अंधेरे में रह कर चुकानी पड़ रही है।

240 स्ट्रीट लाईटों का दिया ऑर्डरए 140 मिली वह भी खराब

नगर परिषद के मुताबिक नगर परिषद हमीरपुर ने ईओन कंपनी को 240 स्ट्रीट लाईटों का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने केवल 140 स्ट्रीट लाईटें नगर परिषद को भेजी हैं। लेकिन विडंबना यह रही है कि ईओन कंपनी द्वारा भेजी गई यह सभी लाईटें खराब निकली हैं। जिस कारण नगर परिषद एक भी नई स्ट्रीट लाईट शहर में नहीं लगवा पाया है। हालांकि ईओन कंपनी ने 7 दिन के भीतर इन लाईटों को फिर भेजने का आश्वासन नगर परिषद हमीरपुर को दिया है। लेकिन कंपनी के आश्वासन के बावजूद नगर परिषद हमीरपुर इस आश्वासन पर विश्वास नहीं कर पा रही है।

 

क्या कहते हैं नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष

नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने बताया कि पिछले 8 महीनों से 550 के करीब स्ट्रीट लाईटें व 4 हाईमास्ट लाईटें खराब पड़ी हुई हैं। कंपनी को इन लाईटों को ठीक करने बारे कई बार कहा व लिखा जा चुका है लेकिन कंपनी नगर परिषद हमीरपुर की बात को अनसूना कर रही है। नगर परिषद हमीरपुर ने कंपनी के इस रवैये से तंग आकर अब डीसी हमीरपुर को इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग व अपील की है।

डीसी हमीरपुर ने कहा जल्द होगा समस्या का समाधान

वहीं डीसी (DC Hamirpur) हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर में खराब पड़ी हाईमास्ट व स्ट्रीट लाईटों की समस्या ध्यान में आई है। इस मामले में कंपनी के साथ जो कॉन्ट्रेक्ट हुआ है उसकी वजह से कुछ दिक्कत पेश आ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए डिव्लपमेंट डिपार्टमेंट से बात की गई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हमीरपुर शहर पर दो कपंनियों की खींचतान में 8 महीने से अंधेरे में डूबा हमीरपुर शहर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/nuoW82P
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...