Skip to main content

80 फीसदी छात्रों के फेल होने से अभिभावक परेशान, निशुल्क पेपर रिचेकिंग की उठाई मांग

शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि (HPU) ने करीब पांच माह बाद अंडर ग्रेजुएट (यूजी) का रिजल्ट (UG Result) घोषित किया, लेकिन इस परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न कालेजों के 80 फीसदी छात्र फेल हो गए। परीक्षा परिणाम के बाद कई छात्र सदमे में हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता हो रही है। रिजल्ट निकाले जाने के बाद से छात्र संगठन विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र हो गए हैं। छात्रों का आरोप है कि इस बार एचपीयू ने पेपर चैकिंग (Paper Checking) के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल कियाए यानी मैनुअल आधार पर पेपर चैक नहीं हुए। ईआरपी सिस्टम में खामी के चलते छात्र फेल हुए।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में फेल छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की हुई ऑन स्क्रीन चेकिंग

छात्र संगठन एबीवीपी ने आज विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन (Protest) किया। एबीवीपी (ABVP) के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि विश्व विद्यालय की लापरवाही के कारण 80 फ़ीसदी छात्र फेल हो गए हैं। इसको लेकर विश्वविद्यालय के प्रो वीसी को ज्ञापन दिया गया था और उन्होंने दो दिन का समय मांगा, लेकिन इतने दिन बाद भी वह गायब हैं। उन्होंने कहा कि फेल हुए छात्रों को कॉलेज से निकाला जा रहा हैं। एबीवीपी मांग करती हैं कि फेल हुए छात्रों की निशुल्क रीचेकिंग (Free Rechecking) हो, और उन्हें तब तक उसी कक्षा में पढ़ने दिया जाए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post 80 फीसदी छात्रों के फेल होने से अभिभावक परेशान, निशुल्क पेपर रिचेकिंग की उठाई मांग appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/hE9iI0M
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT