Skip to main content

खराब रिजल्ट आने आने पर भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) (Himachal Pradesh University (HPU)) के बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के नतीजों पर बवाल खड़ा हो चुका है। बीएससी (BSc) में सिर्फ 20 और बीकॉम (B.Com) में 33 फीसदी विद्यार्थी ही पास हुए हैं। इससे नाराज हुए छात्रों (Students) ने एचपीयू सहित बैजनाथ, धर्मशाला, बनीखेत (Ranikhet) और ऊना के भटोली कॉलेज में प्रदर्शन किए हैं। छात्रों ने एंटर प्राइज, स्क्रीन मूल्यांकन में कमियों का आरोप लगाया है। उन्होंने खूब नारेबाजी की। इस संबंध में एबीवीपी प्रति कुलपति से भी मिली है। वहीं इस संबंध में प्रति कुलपति प्रो ज्योति प्रकाश (Pro Vice Chancellor Prof. Jyoti Prakash) ने डीन प्लानिंग की अध्यक्षता में परिणाम की पड़ताल के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में डीएसडब्ल्यू परीक्षा नियंत्रक डीन सीडीसी और परीक्षा शाखा के एआर को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बीते जून को बीएससी प्रथम वर्ष के 10,081 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था। इनमें केवल 2022 छात्र ही पास हुए हैं जबकि 5352 छात्र फेल हो चुके हैं। वहीं इस कड़ी 1568 छात्रों का रिजल्ट लेट दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें- जेबीटी टेट के लिए बीएड डिग्री धारकों को पात्र करने पर हिमाचल हाईकेार्ट ने लगाई रोक

इसी तरह से बीकॉम प्रथम वर्ष के 6659 छात्रों ने एग्जाम दिया था। इनमें से केवल 2202 छात्र ही पास हुए हैं। वहीं 2167 छात्र फेल हो चुके हैं। वहीं 1702 की कंपार्टमेंट आई है और 588 का रिजल्ट लेट है। इनमें से सिर्फ 2ए022 ही उत्तीर्ण हुए हैं। 5ए392 फेल हो गए हैं जबकि 1099 को कंपार्टमेंट (compartment) आई है। 1568 विद्यार्थियों का रिजल्ट (Result) लेट दर्शाया गया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में 6659 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2ए202 उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 2ए167 फेल हो गए हैं। 1ए702 को कंपार्टमेंट आई है जबकि 588 का रिजल्ट लेट है। वहीं इस संबंध में एचपीयू के प्रति कुलपति प्रो ज्योति प्रकाश ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों और छात्र संगठन की ओर से परीक्षा परिणाम को लेकर मिली शिकायत पर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जो भी रिपोर्ट (Report)आएगी, उसके आधार पर छात्र हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। यदि ऑनलाइन सिस्टम में खामी रही होगी तो उसे भी दुरुस्त किया जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post खराब रिजल्ट आने आने पर भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/tr0MJi6
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...