Skip to main content

हमीरपुर में सरकारी वाहन में आए अधिकारी के बेटे-बेटी व पत्नी ने अध्यापिका से की मारपीट

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में एक महिला अध्यापिका के साथ मारपीट (Beating) और छेडछाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी सरकारी गाड़ी में आए थे। यह घटना मटाहणी स्कूल से सामने आई है। यहां बोर्ड परिक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मुल्यांकन के लिए तैनात एक महिला अध्यापक के साथ मारपीट की गई है। महिला अध्यापक (Female Teacher) ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला अध्यापिका का मेडिकल करवा लिया है और मामले में संलिप्त लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में उपयोग की गई सरकारी गाड़ी (Official Vehicle) को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं जानकारी मिली है कि इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी महिला शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें:ऊना के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका ने पीटा छात्र, शरीर पर उभर आए डंडे के निशान

महिला अध्यापक ने अपनी शिकायत (Complaint) में आरोप लगाया है कि तकनीकी विवि के छात्र उसकी मां और बहन ने उसके साथ मारपीट की और छेड़छाड़ की। महिला अध्यापक ने यह भी आरोप लगाया है कि इन तीनों ने मिलकर उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। छीनाझपटी में उसके कानों में पहने सोने के गहने भी गुम कर दिए। वहीं दूसरे पक्ष ने शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि महिला अध्यापक ने उसके भाई के साथ मारपीट की और धमकियां दीं। बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

hamirpur-News

hamirpur-News

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला अध्यापक ने बताया कि वह राजकीय उच्च पाठशाला सासन में कार्यरत है। महिला अध्यापक की ड्यूटी मटाहणी स्कूल में दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के पेपर चेक करने के लिए लगी हुई है। इसी के लिए वह मटाहणी स्कूल पहुंची थी। स्कूल के मुख्यद्वार के बाहर महिला अध्यापक कार से उतरने के बाद चालक ने कार को मोड़ने का प्रयास कियाए तभी एक बाइक सवार उस कार से टकरा गई। इस बीच कार और बाइक सवारों के बीच झगड़ा हो गया, जिसे उन्होंने बीच बचाव कर खत्म करवा दिया। लेकिन छात्र ने महिला अध्यापक पर ही मारपीट के आरोप लगाते हुए अपने परिजनों को मौके पर बुलाया। उसके बाद छात्र की मां और बहन हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की सरकारी गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे। छात्र की मां और बहन ने महिला अध्यापक की पिटाई कर डाली। इस घटना के बाद महिला अध्यापक ने पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज करवाया है।

क्या कहतें हैं पुलिस अधिकारी

वहीं मामले में सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने बताया कि एक सरकारी महिला अध्यापक ने मां, बेटा और बेटी के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने इस सारे वाक्य में सरकारी वाहन के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए हैं। वहीं इस मामले पर दूसरी पक्ष ने भी महिला अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हमीरपुर में सरकारी वाहन में आए अधिकारी के बेटे-बेटी व पत्नी ने अध्यापिका से की मारपीट appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/tiFjIhT
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...