Skip to main content

केजरीवाल के घर में दहाड़े हिमाचल के सीएम जयराम, कहा-भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही आप

दिल्ली। नगर निगम दिल्ली के चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) में प्रचार कर रहे हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल के घर पर राजनीतिक हमला बोल दिया। मंगलवार को जयराम ठाकुर ने एमसीडी के दो वार्डों में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि आठ साल के कार्यकाल में केजरीवाल सरकार (Kejriwal Govt) ने भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ दी हैं। इनके बड़े नेता जेल की सलाखों के पीछे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उस वक्त केजरीवाल एंड कंपनी ने पार्टी बनाई थीए जो आज स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

यह भी पढ़ें:हिमाचल बीजेपी 4 दिसंबर को करेगी रिव्यू मीटिंग, सभी प्रत्याशियों से ली जाएगी फीडबैक

 

CM-Jai-Ram-Thakur

CM-Jai-Ram-Thakur

यहीं पर ही नहीं, पंजाब में भी इनकी सरकार (AAP Govt) है वहां भी भ्रष्टाचार बढ़ गया, नशे का करोबार जोरों पर है और कानून व्यवस्था भी पूरी तरह फेल हो चुकी है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि हिमाचल के चुनावों में भी एक मौका मांगते हुए केजरीवाल की पार्टी आई थी, लेकिन पहाड़ पर चढ़ने से पहले ही हांफ गई। सीएम जयराम ठाकुर ने एमसीडी (MCD) के वार्ड 217 से स्मारिका शर्मा झा, और वार्ड नंबर 193 से मुनीष डेढा के लिए जनता से वोट (Vote) मांग पर जीत की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम दिल्ली 15 सालों से बीजेपी के पास है और यहां केजरीवाल की सरकार होने के नाते केंद्र से आने वाले बजट का उपयोग करने नहीं दे रहे हैं।

CM-Jai-Ram-Thakur

CM-Jai-Ram-Thakur

मैं केजरीवाल के स्कूल ढूंढ रहा हूं: जयराम

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हिमाचल में आकर बार.बार कहते रहे कि दिल्ली आइए और यहां के स्कूलों को देखिए। आज मैं दिल्ली आया हूं और कई वार्डों का दौरा किया, लेकिन मुझे कहीं पर भी नए शिक्षण संस्थान नहीं मिले। जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल जी इतना भी झूठ तो मत बोलो। उन्होंने केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि यदि शिक्षण संस्थान देखना है तो हिमाचल (Himachal) आइए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post केजरीवाल के घर में दहाड़े हिमाचल के सीएम जयराम, कहा-भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही आप appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/1fPzDL6
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT