Skip to main content

नववर्ष मेले के लिए सज गए मां चिंतपूर्णी व नैना देवी के दरबार

ऊना/ बिलासपुर। नव वर्ष के मेलों के लिए हिमाचल प्रदेश क शक्तिपीठों को फूलों से सजाया गया। देश-विदेश से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से मंदिरों की शोभा देखते ही बन रही है। नए साल के अवसर पर प्रदेश के शक्ति पीठों में भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी के चलते मंदिर प्रबंध की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा मंदिर परिसर, प्रशासन ने भी किए पुख्ता इंतजाम

चिंतपूर्णी में नववर्ष मेले के पहले दिन ही माता रानी की पवित्र पिंडी के दर्शन करने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा मां के भक्तों को पर्ची सिस्टम के जरिये ही दर्शन करवाए जा रहे है। वहीं पुलिस द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा में 125 के करीब सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर न्यास द्वारा मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। नववर्ष मेले के पहले ही दिन सैंकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने माता की पवित्र पिंडी के दर्शन किये। डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि नववर्ष मेला के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। डीसी ऊना ने बताया कि मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में एक पुलिस अधिकारी और एक सेक्टर मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीसी ऊना ने कहा कि नववर्ष मेला के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे।

CHINTPURNI-TEMPLE

CHINTPURNI-TEMPLE

नैना देवी में लंगरों की व्यवस्था भी

श्री नैना देवी मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं की ओर से मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाने का कार्य किया जा रहा है।मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर एवं मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि नववर्ष मेला के चलते पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी हो गया है।इसके अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए मेट बिछाए जा रहे हैं ताकि ठंड से बचाव हो सके। साथ ही लंगरों की व्यवस्था भी की गई है।

मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि नववर्ष मेला के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के शक्ति पीठ पर व्यवस्थाओं पूरी तरह से सुचारु की गई है। सभी विभागों के द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं । उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपने नववर्ष का आगाज माता के दरबार में दर्शन करके करते हैं जिसके मद्देनजर साफ-सफाई खानपान और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुचारु है। श्रद्धालुओं को लाइनों में माता के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा श्री नैना देवी क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post नववर्ष मेले के लिए सज गए मां चिंतपूर्णी व नैना देवी के दरबार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/CvFS2OZ
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

#Himachal में स्थापित होंगे 7 Oxygen Plants, डीसी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश

शिमला। भारत सरकार ने हिमाचल (#Himachal) को सात ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) स्वीकृत किए हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai ram Thakur) ने डीसी को इन ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि इन्हें शीघ्र स्थापित किया जा सके। सीएम जयराम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी (DC), एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों और कोविड-19 के कारण मृत्यु दर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सम्बन्धित जिलों में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा और गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला, क्षेत्रीय और नागरिक अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्मित होने वाले सभी प्री-फैब्रिकेटेड कोविड केंद्रों (Prefabricated Covid Centers) का निर्...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...