Skip to main content

सीएम सुक्खू बोलेः थोड़ा समय दें , हर कार्यकर्ता के मान सम्मान का ध्यान रखेंगे

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस( 138th Foundation Day of Congress)के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर समन्वय और समर्पण भाव के साथ काम करेगी। सुक्खू ( CM Sukhwinder Singh Sukhu )ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से पिछले 40 वर्षों से जुड़े हुए हैं।राज्य के सीएम के रूप में उन्हें काम करने का अवसर प्रदान करना वास्तव में कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान का विषय है। सुक्खू ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सरकार को सैटल होने के लिए 2 से 3 महीने का समय दें। हर कार्यकर्ता का मान सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:सीएम सुक्खू बोले: नौकरियों में नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद, 60 दिन में साफ हो जाएगी स्थिति

सीएम ने कहा कि राज्य के लगभग सभी कांग्रेस विधायकों की कांग्रेस पार्टी से मजबूत पृष्ठभूमि है और लगभग सभी विधायकों ने कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य किया हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ विषयों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा अलग नहीं है। वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले। राज्य सरकार प्रदेश में सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए है। सीएम ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर (एचपीएसएससी) में पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश किया है। राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए एचपीएसएससी हमीरपुर के कामकाज को निलंबित कर दिया है। राज्य के युवाओं में भर्ती एजेंसियों के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए यह निर्णय लिया गया जबकि पिछली बीजेपी रकार के कार्यकाल के दौरान भर्ती प्रक्रियाओं पर लोगों का विश्वास उठ चुका था।

सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और राज्य कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित करने के राज्य सरकार के निर्णय की सराहना की।विधायक कुलदीप सिंह राठौड़,चंद्र कुमार, इन्द्र दत्त लखनपाल,अनिरुद्ध सिंह, विनोद सुल्तानपुरी, इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post सीएम सुक्खू बोलेः थोड़ा समय दें , हर कार्यकर्ता के मान सम्मान का ध्यान रखेंगे appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/7HKDnrq
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...