Skip to main content

Live : हिमाचल आने से पहले जान ले मौसम का हाल-कहीं हो ना जाएं हालत खराब

अगर आप भी हिमाचल (Himachal)आना चाहते हैं,तो पहले मौसम के अनुमान (Weather Forecast) पर एक नजर डाल लें। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की मानें तो आज पांच जिलों में बर्फबारी का अनुमान है। इनमें लाहुल-स्पीति,किन्नौर,कुल्लू,चंबा व शिमला जिले शामिल हैं। पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के चलते आज दोपहर बाद मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in Higher Areas) की वजह से सड़कें वाहनों की आवाजाही (Vehicular Movement) के लिए अवरुद्ध हो सकती हैं। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों और सैलानियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। लेकिन 31 दिसंबर को प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम साफ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नए साल के जश्न पर शिमला में होने जा रहा है ऐसा कुछ-पढ़े ये रपट

प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश (Rainfall) हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में 2 माह से अधिक का ड्राई स्पेल खत्म हो जाएगा। इससे प्रदेशवासियों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। लाहुल-स्पीति को छोड़कर बाकी के 11 जिलों में पानी की बूंद तक नहीं बरसी। बीत रहे दिसंबर महीने में प्रदेश में 98 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे राज्य के किसान भी परेशान हैं। ना तो वे गेहूं की बुआई कर पा रहे हैं और ना ही नगदी फसलों को लगा पा रहे हैं। आज अगर बारिश होती है तो इससे राहत मिल पाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post Live : हिमाचल आने से पहले जान ले मौसम का हाल-कहीं हो ना जाएं हालत खराब appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/DGbuX0R
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT