Skip to main content

सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों से किया वादा: पहली कैबिनेट बैठक में करेंगे OPS बहाल

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में राज्य के लोगों को 10 गारंटियां दी हैं। राज्य सरकार प्रदेश मंे इन सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। एनपीएस कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पूर्व बीजेपी सरकार ने अनावश्यक व्यय किया और अपने कार्यकाल के अंत में 900 से अधिक संस्थान खोले। इससे वार्षिक 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सुक्खू ने कहा कि पेंशनधारको को नियमित और सम्मानजनक पेंशन मिले, इसके लिए रूपरेखा तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर एनपीएस अंशदान के तहत संग्रह की गई राशि का भुगतान करने को कहा है।

बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बैठक में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार पर पूरा भरोसा है। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एनपीएस से प्रदेश को नुकसान हो रहा है। वे सरकार के वादे से पूरी तरह आश्वस्त हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम सुक्खू बोलेः थोड़ा समय दें , हर कार्यकर्ता के मान सम्मान का ध्यान रखेंगे

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह के फैसले रहे हैं, उससे प्रदेश भर के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रदीप ने सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म नायक के अनिल कपूर से की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के एक के बाद एक आ रहे फैसले सभी लोगों को अचंभित कर रहे हैं। न्यू पेंशन कर्मचारी संघ पूरी तरह सरकार पर भरोसा करता है। पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी। पहली कैबिनेट के दिन कर्मचारी संघ के कर्मचारी ढोल नगाड़ों के साथ कैबिनेट में आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों से किया वादा: पहली कैबिनेट बैठक में करेंगे OPS बहाल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/dEufaMq
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...