Skip to main content

बारिश -बर्फबारी से हिमाचल बेहाल, 239 सड़कें बंद, तीन जगह हुआ हिमस्खलन

शिमला। हिमाचल में बीती रात से मौसम खराब है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी तो मैदानों में पूरा दिन बारिश (Rain) का दौर जारी रहा। बारिश और बर्फबारी ने लोगों का जनजीवन भी अस्तव्यस्त कर दिया है। रोहतांग में मंगलवार रात से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा कुंजम, बारालाचा व शिंकुला दर्रा की पहाड़ियां भी बर्फ से सफेद हो गईं हैं। कुगती जोत के साथ शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक, सीबी रेंज में भी तीन से चार फीट तक हिमपात हुआ है। लाहुल (Lahaul) के रिहायशी इलाकों में वर्ष की पहली भारी बर्फबारी हुई है।

यह भी पढ़े:लाहुल में हिमस्खलन : नदी में गिरी भारी बर्फ ने 4 घंटे रोक दिया चिनाब का बहाव

वहीं भारी बर्फबारी के चलते लाहुल जिला में तीन स्थानों पर हिमस्खलन हुआ है। वहीं मनाली (Manali) स्थित हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों में हिमस्खलन (avalanches) की चेतावनी जारी की है। बुधवार को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग और एक नेशनल हाईवे समेत 239 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। वहींए प्रदेश में 729 ट्रांसफार्मर और 29 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित बारिश और बर्फबारी से प्रभावित हुई हैं। प्रदेश के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कल से बिजली नहीं है।

snowfall

snowfall

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फबारी होगी। जबकि प्रदेश में 29 जनवरी से मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। बुधवार को हुई बारिश और बर्फबारी (Snowfall) के चलते लाहुल जिला कोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी पर सुबह के समय हिमस्खलन हुआ। वहीं दोपहर बाद ठोलंग गांव के वामतट की पहाड़ी पर हिमस्खलन की सूचना मिली। थिरोट.कमरिंग के बीच वामतट की पहाड़ी से डिमरू नाले में भी हिमस्खलन हुआ, जिससे चिनाब नदी का प्रवाह करीब चार घंटे रुका रहा। चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के माहलू नाला में भी हिमखंड गिरा है। इससे यहां 300 किलोवाट के पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप पड़ गयाए जिससे पांगी की 19 पंचायतों में बिजली बंद हो गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post बारिश -बर्फबारी से हिमाचल बेहाल, 239 सड़कें बंद, तीन जगह हुआ हिमस्खलन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/CMYQ17h
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT