Skip to main content

ऊना में एक ही रात में अवैध खनन में संलिप्त 24 वाहन जब्त , छलनी स्वां को देख उड़े होश

ऊना । में लंबे अरसे से पांव पसार रहे खनन माफिया के खिलाफ पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर ऊना पुलिस की अलग-अलग टीमें हरोली व ऊना क्षेत्र के बीच बहती स्वां नदी में पहुंची। जहां पर पुलिस ने पाया कि खनन माफिया रात के अंधेरे में स्वां नदी का छीना छलनी कर रहा है। इस दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 24 वाहनों को कब्जे में लिया। रात की कार्रवाई के बाद शुक्रवार सुबह जिला के पुलिस कप्तान पुलिस टीम के साथ संतोषगढ़, हरोली व ऊना में स्वां नदी में उतरे। पुलिस टीम के साथ-साथ खनन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:बीजेपी ने अवैध खनन में जमकर मचाई लूट, टीचर माफिया को बना रखा था दामाद

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने ड्रोन के जरिए स्वां नदी का निरीक्षण करते हुए खनन माफिया के कारनामों की तस्वीरें भी कैद की। ड्रोन में कैद हुए अधिक खनन वाले स्थानों पर एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्वां नदी में रेत के लगे पहाड़ जैसे डंप और खनन माफिया द्वारा पीले पंजे से स्वां नदी में किये गए गड्ढे देख पुलिस के अधिकारी भी दंग रह गई। इस दौरान एसपी ऊना ने खनन विभाग के अधिकारियों को रेत के डंप कब्जे में लेने के साथ साथ खनन माफिया द्वारा छलनी की गई स्वां नदी का सर्वेयर से दौरा करवाने के भी निर्देश दिए। पुलिस द्वारा देर रात की गई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

illegal-mining una

illegal-mining una

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि ऊना पुलिस खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है, इससे पहले भी पुलिस द्वारा अवैध खनन पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, एसपी ने कहा कि इसी माह पुलिस द्वारा अवैध खनन को लेकर 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वां नदी करीब 65 किलोमीटर में फैली हुई है और ऐसे में पुलिस स्टाफ की कमी के चलते कार्रवाई में मुश्किल पेश आ रही है। एसपी ऊना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की डिमांड भी की गई ताकि जिला ऊना में अवैध खनन के धंधे पर पूरी तफह से लगाम लगाई जा सके। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने अवैध खनन को लेकर पुलिस द्वारा दर्ज किये जा रहे मामलों को जांच के बाद ईडी के सुपुर्द करने का भी दावा किया। एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा पहले भी चार एफआईआर ईडी को भेजी गई थी जिसपर ईडी द्वारा कार्रवाई भी की गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post ऊना में एक ही रात में अवैध खनन में संलिप्त 24 वाहन जब्त , छलनी स्वां को देख उड़े होश appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/5xfaUHu
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...