Skip to main content

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: सीबीआई ने हिमाचल सहित 7 राज्यों की 50 जगह दी दबिश

शिमला। पूर्व की बीजेपी सरकार (BJP Govt) के दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीके मामले (Police Recruitment Paper Leak Case) में अब सीबीआई (CBI) ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने मंगलवार को हिमाचल समेत देश के सात राज्य एवं केंद्र शासित राज्यों में दबिश दी। सीबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक जांच टीम ने कांगड़ा, उना, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिले के विभिन्न लोकेशन पर दबिश दी। इसके साथ-साथ पंजाब के पठानकोट, उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून, दिल्ली, यूपी के जॉनपुर, वारानसी, गाजिपुर, लखनउ, अंबेडकर और हरियाणा राज्य के रेवारी में दबिश देकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:हिमाचल: गगरेट के सरिया उद्योग में DGGI की दबिश, GST में हेराफेरी का शक; खंगाला रिकॉर्ड

बता दें कि 27 मार्च 2022 को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीके मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने इस मामले में सबसे पहले 30 नवंबर 2022 को एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। जिसके बाद अब सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और आज एक साथ 50 जगह पर छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान सीबीआई के हाथ क्या सबूत लगे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। लेकिन सीबीआई ने इस मामले की जांच को तेज कर दिया है। ऐसे में अब यह मामला जल्द ही सुलझ सकता है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: सीबीआई ने हिमाचल सहित 7 राज्यों की 50 जगह दी दबिश appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/tbiIUdm
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT