Skip to main content

हिमाचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वां गणतंत्र दिवस, भव्य परेड के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश भर में माननीयों ने तिरंगा झंडा फहराया। हिमाचल के हर जिला में मंत्रियों विधायकों ने तिरंगा फहराया। वहीं पुरुष पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी के लड़के व लड़कियों के साथ साथ एनएसएस और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं बेहतर कार्य करने वालों केा सम्मानित किया गया। राजधानी शिमला के रिज पर राज्यपाल (Governor) ने तिरंगा झंडा फहराया।

यह भी पढ़े:शिमला में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

इस दौरान सीएम सुक्खू (CM Sukhu) भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियां भी देंखी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत ने 26 जनवरी 1950 को संविधान को लागू किया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। देश को आजादी दिलाने में हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी हैं। आज भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में शामिल है। देश का संविधान हर नागरिक को मजबूत करता है। देश के विकास के लिए हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। बेहतर समाज के लिए समानता से एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

una-Republic-Day

una-Republic-Day

ऊना में डिप्टी सीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ऊना जिला मुख्यालय के बाल स्कूल मैदान में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियां दिखाई गई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का बखान भी किया।

solan Republic Day

solan Republic Day

सोलन में मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने फहराया तिरंगा

जिला सोलन (Solan) के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल (Minister Dr. Col. Dhaniram Shandil)ने तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। ऐतिहासिक ठोडो मैदान पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लेकर देश के लोकतंत्र के इस पर्व की गरिमा को ओर बढ़ा दिया। देशभक्ति से भरपूर समुहगान, रंगारंग नृत्यनाटिकाएं व हिमाचली पांरपरिक लोक नृत्यों ने उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति एवं संस्कृति की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमुदाय का भरपूर मनोरंजन किया।

Harshvardhan-Chauhan

Harshvardhan-Chauhan

नाहन में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस में मंत्री हर्षवर्धन चैहान रहे मौजूद

74वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Minister Harshvardhan Chauhan) ने इस अवसर पर तिरंगा फहराया तथा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, पूर्व सैनिक व स्काउट एवं गाईड के कंटींजेंट द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व, उद्योग मंत्री ने डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये और इस उपरांत शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

धर्मशाला में मंत्री चंद्र कुमार ने की गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इस दौरान कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कुलदीप पठानियां ने चंबा के चैगान में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ऐतिहासिक चंबा चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Kinnaur-Republic-Day

Kinnaur-Republic-Day

जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में मनाया गणतंत्र दिवस

किन्नौर: मुख्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान प्रदेश बागवानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले ध्वजारोहण किया और फिर आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, हिमाचल होमगार्ड पुरुष व महिला टुकड़ियों और एनसीसी द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।

lahaul-republic-day

lahaul-republic-day

हिमस्खलन ने रोके विक्रमादित्य सिंह के कदम

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह केलांग में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए निकले थे। लेकिन, रोपसंग नाले में हुए हिमस्खलन के चलते वे वहां पर नहीं पहुंच पाए। वहीं. दोपहर बाद विक्रमादित्य सिंह ने केलांग का रुख किया और वहां पर सरकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात की और विकास कार्यों को लेकर उनके साथ विशेष रूप से चर्चा की। बता दें कि लाहुल स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में भी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। माइनस तापमान के बीच पुलिस बल के द्वारा केलांग मैदान में परेड का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में डीसी सुमित खिमटा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने पुलिस बल के द्वारा प्रस्तुत की गई परेड की सलामी ली। इस दौरान स्कूली बच्चों व अन्य सांस्कृतिक दलों के द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

mandi Republic Day

mandi Republic Day

मंडी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ली परेड की सलामी

मंडी: आजादी के समय प्रदेश की साक्षरता दर मात्र 4 प्रतिशत थी और आज यह बढ़कर 82 प्रतिशत हो गई है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग है और आने वाले समय में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ जोड़ा जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंडी में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हिमाचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वां गणतंत्र दिवस, भव्य परेड के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/CFMKR0n
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...