Skip to main content

केंद्र की मोदी सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था, 9 साल में लिया 101 लाख करोड़ का कर्ज

शिमला। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। जिससे देश की इकोनॉमी पूरी तरह से तहस नहस हो गई है। देश में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी विकराल रूप ले चुकी है। यह आरोप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह (Akhilesh Pratap Singh) ने शिमला में मीडिया से रूबरू होकर लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मात्र 9 साल में 101 लाख करोड़ का कर्ज ले लिया है। यानी जितने पीएम 2014 तक हुएए उन सभी से दोगुना कर्जा (Loan) अकेले मोदी ने 9 साल में लिया है। यही नहीं पीएम मोदी (PM Modi) कर्जा लेकर अपने पूंजीपति मित्रों का कर्जा माफ किया है। गरीब किसान व छोटे व्यवसायी कोई मदद नही मिली। अखिलेश प्रताप ने कहा कि गैसए डीजलए पेट्रोल के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ऐसा महसूस कर रही जैसे ळक्च् बढ़ा दी हो। दूधए दहीए पनीरए कपड़ों पर भी टैक्स लगा दिया।

यह भी पढ़े:एमसी शिमला के चुनाव करवाने की तैयारी में सुक्खू सरकार

महंगाई, बेरोजगारी पचास सालों में सर्वाधिक है। मोदी सरकार ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी (GST) लगा दिया। चीन आज गुस्ताखी कर रहा है बॉर्डर पर कॉलोनियां बना रहा है। सेना को बढ़ाया जा रहा है। वहां भी यह सरकार फेल हुई है। इवेंट मैनेजमेंट करने में यह सरकार लगी है, उससे कहीं भी देश का सुधार नही हो रहा है। जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी काम करती थी। उसी तरह आज बीजेपी (BJP) केंद्र में काम कर रही है। इसी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। मोदी ने जो वादे किए वह एक भी पूरा नही हुआ। इस यात्रा के बाद लोग जागृत हो गए हैं। प्रदेश ने अपना भविष्य चुन लिया है अब देश की बारी है।

कल से शुरू होगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

26 जनवरी यानी कल से देश भर में कांग्रेस (Congress) का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान (Hath se Hath Jodo Abhiyaan) शुरू हो रहा हैए जिसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में बताया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस इस नए अभियान को लेकर काफी जोश में है। यह अभियान पूरे देश बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शिमला (Shimla) पहुंचकर इस अभियान को बीजेपी की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का अभियान बताया। अखिलेश प्रताप सिंह ने शिमला में कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा के 132 दिन पूरे हो गए हैं। इस यात्रा के संदेश को बूथ स्तर पर पहुंचाया जाएगा। दिल्ली की सरकार से जो विषमताएं देश में फेल रही हैए जो बांट कर राजनीति कर रहे हैए उसको जनता को बताया जाएगा। इस अभियान द्वारा देश के 10 लाख पोलिंग बूथ पर जाकर लोगों को अवगत कराया जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post केंद्र की मोदी सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था, 9 साल में लिया 101 लाख करोड़ का कर्ज appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/IjsvLE0
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...