Skip to main content

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बोले सीएम सुक्खूः प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी

हिमाचल प्रदेश आज 53 वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने यहां पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। परेड के बाद लगभग एक दर्जन विभागों ने झांकियों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की शानदार झलक पेश की। इस दौरान सीएम ने प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, आईजीएमसी टांडा मेडिकल कॉलेज और हमीरपुर कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की जाएगी ताकि लोगों को यहीं पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। सीएम सुक्खू ने कहा कहा कि प्रदेश में 500 मेगावॉट की शो योजनाएं स्थापित की जाएंगी। नई निवेश नीति बनाई जाएगी युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज के ऋण प्रदान किया जाएगा। वह सुख के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज निलंबित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- एमसी शिमला के चुनाव करवाने की तैयारी में सुक्खू सरकार

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व सरकार को आड़े हातों लेते हुए कहा कि हिमाचल आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। पिछली बीजेपी सरकार ने बजट का प्रावधान किए बिना ही सैकड़ों संस्थान खोल दिए, जिससे 5000 करोड़ का आर्थिक वित्तीय बोझ बढ़ गया। पूर्व बीजेपी सरकार करोड़ों का कर्ज छोड़कर गई है। कर्मचारियों पेंशनरों डीए और एरियर 4430 करोड़ और 5000 करोड़ का बकाया है।इसले पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विशेष बच्चों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष बच्चों ने बेहतरीन परफार्मेंस दी। जिसपर सीएम ने विशेष बच्चों को सर्टिफिकेट व गिफ्ट्स प्रदान किए।इस दौरान विशेष बच्चों ने भी सीएम को अपने हाथों से बनाए स्पेशल गिफ्ट्स दिए।

सीएम ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा वेतन सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए प्रदान किया है और सभी कांग्रेस विधायकों ने भी इस कोष के लिए एक-एक लाख रुपये का योगदान दिया है। राज्य सरकार वृद्धाश्रमों और आश्रय गृहों में रह रहे बच्चों की अभिभावक है। सरकार ने इन संस्थानों में रहने वालों को 10 हजार रुपये का परिधान भत्ता प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अनाथ आश्रमों, निराश्रित महिला आवासों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले सभी लोगों को त्योहार भत्ते के रूप में 500 रुपये प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ताकि ये लोग भी अन्य लोगों की भांति त्योहार मना सकें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बोले सीएम सुक्खूः प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/dFEMXrL
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...