Skip to main content

बीजेपी ने अवैध खनन में जमकर मचाई लूट, टीचर माफिया को बना रखा था दामाद

ऊना। हिमाचल में अवैध खनन पर की जा रही कार्रवाई से बीजेपी नेताओं (BJP leaders) को दर्द हो रहा है। यह बात बुधवार को विधानसभा क्षेत्र ऊना के पूर्व विधायक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा (Satpal Singh Raizada) ने कही। रायजादा ने बुधवार को ऊना विश्राम गृह में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भी की। रायजादा ने पूर्व की बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान ऊना जिला में जमकर अवैध खनन (Illegal Mining) किये जाने का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष बीजेपी ने खनन में जमकर लूट मचाई। जिसके भतीजे ने खनन का पैसा पिछले पांच वर्षों में एकत्रित किया, अब उसी खनन पर लगाम लगनी शुरू हुई, तो बीजेपी के नेताओं को दर्द हो रहा है।

यह भी पढ़े:विस चुनाव में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अभिनव पहल पर जिला कांगड़ा को मिला सम्मान

उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर आज तक किसी ने भी इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं की, जितनी अब कांग्रेस सरकार (Congress Govt) में हो रही है। अब तो रोजाना पुलिस स्वां नदी में कार्रवाई कर रही है। एक तरफ जहां एफआईआर दर्ज हो रही है, तो वहीं ट्रक, जेसीबी, टिप्पर व पोकलेन जब्त हो रहे हैं। रायजादा ने कहा कि जिला में हो रहे अवैध खनन पर लगाम लगाना ही हमारा प्रथम उद्देश्य है। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि ऊना में अवैध खनन के साथ-साथ टीचर माफिया (Teacher Mafia) पर भी कांग्रेस का एक्शन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो 10 वर्षों से जिला ऊना (Una) में बिना कार्य करते हुए जमे हुए हैं, उनको दामाद की तरह रखने की जरूरत नहीं है, उनका तबादला निश्चित है। इसके लिए अगर वो कोर्ट में जाना चाहते हैं, तो जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में तो चपड़ासी तक का ऊना से लाहुल स्पीति तबादला किया जाता था।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

 

The post बीजेपी ने अवैध खनन में जमकर मचाई लूट, टीचर माफिया को बना रखा था दामाद appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/8xgJvWC
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...