Skip to main content

अगर कौल सिंह जीत जाते तो प्रतिभा सिंह उन्हें बनने देती सीएमः जयराम ने पूछा

मंडी। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने आज मंडी में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह व उनके बेटे मंत्री विक्रमादित्य सिंह को घेरा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें चुनाव हारने का दुख है लेकिन उनसे ज्यादा दुख कांग्रेस को मंडी हारने का है। अगर प्रदेश सरकार के नेता मंडी को नजरअंदाज करेंगे तो उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी। द्रं ग भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह को भी आड़े हाथों लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि पधर में जनसभा के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि यदि कौल सिंह जीते होते तो आज भी सीएम होते। उन्होंने प्रतिभा से सवाल पूछते हुए कहा कि वे ईमानदारी से बताएं कि यदि कौल सिंह चुनाव जीते होते तो क्या वे उन्हें सीएम बनने देती। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर बीजेपी सरकार के कार्यकाल में मंडी में विकास ना होने की बड़ी-बड़ी बातें करते थे। लेकिन आज वे खुद हार कर घर बैठे हैं और द्रंग की जनता ने पूर्ण चंद को अपना आशीर्वाद दिया है।

यह भी पढ़े:जयराम ठाकुर को फिर याद आई मंडी की हार, कहा- नेता के लिए चुनाव सबसे बड़ी परीक्षा

इसके बाद जयराम ठाकुर ने पीडब्ल्यू मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मंडी दौरे के दौरान प्रदेश में सड़कों के खस्ता हाल को लेकर दिए बयान पर तंज कसा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि नए नवेले मंत्री पहले अपने विभाग को समझ लें, उसके बाद ही हमारे ऊपर कोई बयान बाजी करें तो बेहतर होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में आज तक पूर्व बीजेपी सरकार के कार्यकाल में सड़कें बनाई गई है। लेकिन जो मंत्री आज उन पर आरोप लगा रहे हैं, उनके पिता यानी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पास भी यह विभाग रहा है। उस समय कांग्रेस 5 साल में मात्र ढाई हजार किलोमीटर सड़कें बना पायी थी। जबकि पूर्व में रही बीजेपी सरकार ने 5 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया है। जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले अपने विभाग अध्ययन कर लें, उसके बाद ही बयानबाजी करें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post अगर कौल सिंह जीत जाते तो प्रतिभा सिंह उन्हें बनने देती सीएमः जयराम ने पूछा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/xgiwZ3W
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...