Skip to main content

आईजीएमसी में बिना चीर फाड़ के निकाला ब्रेन ट्यूमर, एंडोस्कोपी से हुआ ऑपरेशन

शिमला। हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Indira Gandhi Medical College and Hospital) (आईजीएमसी) के न्यूरो सर्जन विभाग (Department of Neurosurgeon) के चिकित्सकों ने पहली बार बिना चीर फाड़ के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। आधुनिक एंडोस्कोपी तकनीकी का प्रयोग करते हुए चिकित्सकों ने मरीज के नाक के रास्ते ब्रेन से ट्यूमर को बाहर निकाला। जबकि पहले ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) का ऑपरेशन करने के लिए न्यूरो विभाग के चिकित्सकों को बड़ा ऑपरेशन करना पड़ता था। मरीज का पूरा सिर खोलकर दिमाग को अलग करना पड़ता था। लेकिन अब चिकित्सकों ने बिना चीर फाड़ किए और रक्त निकाले ब्रेन ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़े:हिमाचल में डॉक्टर-फार्मासिस्टों के 200 पदों पर होगी भर्ती, आयुष विभाग में होगी तैनाती

आईजीएमसी में यह सफल ऑपरेशन न्यूरो सर्जन विभाग के चिकित्सक (अस्सिटेंट प्रोफेसर) डॉ विप्लव व डॉ दिगविजय सिंह ठाकुर ने किया है। अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद न्यूरो सर्जन डॉ विप्लव ने बताया कि अस्पताल में पहली बार बिना चीर फाड़ (Without Incision Tearing) के ब्रेन से एंडोस्कोपी तकनीक के माध्यम से नाक के जरिए (Through The Nose) मरीज के सिर से ब्रेन ट्यूमर को बाहर निकाला है। इस ऑपरेशन में ना तो किसी प्रकार का खून बहा है और ना ही कोई टांके सिर में लगे हैं। ऐसे में अब ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन बिना चीर फाड़ के संभव है।

IGMC

IGMC

मंडी के 64 वर्षीय व्यक्ति का निकाला ट्यूमर

उन्होंने बताया कि बिना चीर फाड़ का ऑपरेशन (Surgery) जिला मंडी से आए एक 64 वर्षीय मरीज का किया गया है। यह मरीज जनवरी माह के शुरूआत में उनके पास आया था। जिसमें मरीज के सिर में दर्द और कुछ और समस्याएं थी। जिसके बाद व्यक्ति का सिटी स्कैन करवाया गया और जिसमें पाया गया कि मरीज को ब्रेन ट्यूमर है।

IGMC

IGMC

ऑपरेशन में ईएनटी विभाग ने भी निभाई अहम भूमिका

उन्होंने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में ईएनटी विभाग (ENT Department) ने भी अहम भूमिका निभाई जिसमें विभाग ने एंडोस्कोप के माध्यम से ट्यूमर तक पहुंचाया और नाक के जरिए ट्यूमर निकाला जा सका। उन्होंन बताया कि मरीज का ऑपरेशन 19 जनवरी को किया गया और उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि पहले ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन के बाद कई महिनों तक अस्पताल में रहना पड़ता था।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post आईजीएमसी में बिना चीर फाड़ के निकाला ब्रेन ट्यूमर, एंडोस्कोपी से हुआ ऑपरेशन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/foN0bQk
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...