Skip to main content

हमीरपुर: दंदवीं पंचायत में कार्यरत तकनीकी सहायक व सचिव की कार्यप्रणाली से पंचायत प्रतिनिधि खफा

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला (Hamirpur District) में एक ही पंचायत में पिछले 15 सालों से तैनात तकनीकी सहायक की मनमानी और गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली से पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण खासे परेशान हैं। मामला जिला हमीरपुर के विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत दंदवीं में तैनात तकनीकी सहायक से जुड़ा हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार उक्त तकनीकी सहायक पिछले 15 वर्षों से इसी पंचायत में कार्यरत है। तकनीकी सहायक की राजनीतिक पहुंच होने के चलते वह अपनी कुर्सी का रौब दिखाकर पंचायत प्रतिनिधियों (Panchayat Representatives) व ग्रामीणों के मुताबिक काम करने में असमर्थ है।

यह भी पढ़ें- जयराम ठाकुर से बोले विक्रमादित्य- फिक्र ना करें आप के पास भी आऊंगा सीखने

प्रतिनिधियों का कहना है कि दंदवीं पंचायत में तैनात तकनीकी सहायक की कार्यशैली ना तो विकास कार्यों के लिए संतोषजनक है और ना ही ग्रामीणों से उनका व्यवहार उचित व सही है। तकनीकी सहायह से परेशान होकर आज पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल (MLA Inder Dutt Lakhanpal) के समक्ष शिकायत पत्र सौंपा है। इस शिकायत पत्र में पंचायत प्रतिनिधियों ने तकनीकी सहायक की कार्यप्रणाली व लोगों से किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत की गई है। वहीं विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों के इस शिकायत (Complaint) पत्र को ध्यान में रखकर उन्हें उनकी समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।

विकास कार्यों में अटका रहा रोड़ा

ग्राम पंचायत दंदवीं प्रधान सुषमा देवी और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि तकनीकी सहायक (Technical Assistant) पंचायत में स्वीकृत विकास कार्यों को करवाने में मनमर्जी से काम करती है और अधिकांश कार्यों का एस्टीमेट नियमों के विपरीत बनाकर जानबूझ कर कार्यों को प्रभावित कर रही है। जब भी उनसे विकास कार्यों को लेकर बात की जाती है तो अपना राजनीतिक रौब दिखाते हैं। लोगों के स्वीकृत कार्यों का कभी तकनीकी सहायक बजट से अधिक एस्टीमेट बना देती है तो कभी बजट से कम एस्टीमेट बनाकर विकास कार्यों की राह में रोड़ा डाल देती है।

पंचायत प्रतिनिधियों उपप्रधान विनोद कुमार, वार्ड पंच कमलेश कुमार, सुनीता देवी, राजेश कुमार, शीतल देवी, रितिका देवी का कहना है कि तकनीकी सहायक की इस मनमानी व गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को लेकर इससे पूर्व जिला पंचायत अधिकारी व डीसी हमीरपुर (DC Hamirpur) को लिखित शिकायत दी गई थी। लेकिन प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने लोगों की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा पिछली बीजेपी सरकार के समय में सीम को भी तकनीकी सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा शिकायत पत्र भेजा था, लेकिन सरकार ने भी उक्त तकनीकी सहायक की इस कारगुजारी को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया है।

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने दिया आश्वासन

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि दंदवीं पंचायत के समस्त प्रतिनिधियों ने पंचायत में तैनात तकनीकी सहायक के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है। तकनीकी सहायक अपने काम को सही ढंग से नहीं करती है और पिछले 15 सालों से एक ही पंचायत में तैनात है। पंचायत प्रतिनिधियों के इस शिकायत पत्र के आधार पर जो भी कार्रवाई उचित होगी वह की जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हमीरपुर: दंदवीं पंचायत में कार्यरत तकनीकी सहायक व सचिव की कार्यप्रणाली से पंचायत प्रतिनिधि खफा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/tOklTzm
via IFTTT

Comments

Hot Topics

दिल थाम कर बैठिएः सड़क पर टहलने निकले तेंदुए ने की लोगों के साथ मस्ती

कुल्लू। मकर संक्रांति के दिन कुल्लू जिला में जहां पर चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई वहीं पर एक और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जिला के बंजार में तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ( Great Himalayan National Park) में सड़क पर तेंदुआ निकल आया। जैसे ही तेंदुआ ( Leopard) सड़क पर आया आती जाती गाड़ियां उस देखकर रुक गई। लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाने शुरु किए। इसी बीच तेंदुआ भी लोगों के साथ मस्ती करने लगा। यह भी पढ़ें:  First Hand: लोहड़ी की रात Himachal में हुआ कुछ ऐसा, Police ने किया पूरा गांव सील तीर्थन घाटी की सरची नगलाड़ी सड़क पर टहल रहे तेंदुए को देखकर लग रहा था मानो वह लोगों से हिलमिल गया हो। इस दौरान थोड़ी देर तके लिए जाम भी लगा लेकिन इसके बाद तेंदुआ भी वापस ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर चला गया। जाहिर है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में एशियाई काले भालू, हिमालयी कस्तूरी मृग, नीली भेड़, हिमालयी ताहर, हिम तेंदुआ,पश्चिमी ट्रैगोपान आदि अनेक जीव प्रजातियां पाई जाती हैं।   हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Gr...

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...