Skip to main content

बिलासपुर में मंत्री अनिरुद्ध के सामने लगे “नड्डा की काली भेड़ें” के नारे

बिलासपुर के सर्किट हाउस में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस एक बार फिर दो धड़ों में बंटी हुई दिखाई दी। यहां पर कांग्रेसियों ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के सामने ही अपनी की पार्टी के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर दी। यहां तक कि उन्हें जेपी नड्डा की काली भेड़े बता दिया। इस प्रकरण के बाद मंत्री वहां से गाड़ी में बैठकर निकल लिए।

यह भी पढ़े:एक्शन में आए सुक्खू सरकार के ये मंत्री, पहुंच गए पंचायत भवन व जिप कार्यालय

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर आए हुए थे। ऐसे में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देकी गई। सर्किट हाइस में जब मंत्री गाड़ी में बैठने जा रहे थे तो बंबर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा की काली भेड़े मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह तुरंत वहां से अपनी गाड़ी में रवाना हो गए।दरअसल बिलासपुर में सदर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के कार्यकर्ता कांग्रेस के ही कुछ नेता व कार्यकर्ताओं पर यह आरोप लगाते आए है कि वह जेपी नड्डा की बी टीम है।

आज सभी कांग्रेसी सर्किट हाउस में मौजूद थे। यहां पर बंबर ठाकुर के समर्थकों ने नड्डा की बीटीम मुर्दाबाद के नारे सरेआम लगा दिए। बंबर ठाकुर के समर्थक कांग्रेस के पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता संदीप संख्यायन, जिला युवा कांग्रेसअध्यक्ष आशीष ठाकुर, कांग्रेस नेता गौरव शर्मा सहित कई अन्य नेताओं को जेपी नड्डा की बी टीम कहते रहे हैं। बंबर ठाकुर का आरोप है कि इन नेताओं ने चुनावों में कांग्रेस के विरुद्ध कार्य किया है। वहीं, कुछ समय पहले इन नेताओं को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बाहर का रास्ता भी दिखाया।इसी के साथ कुछ नेताओं को पूरे शहर में जेपी नड्डा की काली भेड़े बताते हुए पोस्टर भी लगाए गए थे, जो काफी चर्चा में रहे थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post बिलासपुर में मंत्री अनिरुद्ध के सामने लगे “नड्डा की काली भेड़ें” के नारे appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/PTxhMpe
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT