Skip to main content

हिमाचल में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद

सोलन। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi worker ) और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती (Recruitment) होगी। इसके लिए 23 फरवरी को वॉक-इन-इन्टरव्यू लिए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी के विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 पद तथा आगंनबाडी सहायिकाओं के 04 रिक्त पदों को भरने के लिए 23 फरवरी सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में साक्षात्कार (Interview) लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 22 फरवरी, 2023 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

यह भी पढ़े:CISF में निकली बंपर भर्ती, वर्दी पहनने का सपना होगा पूरा; जल्द करें आवेदन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत नगर परिषद परवाणू के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र सैक्टर-1 तथा आंगनबाड़ी वृत्त पटटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटटानाली के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र परोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकसाल के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र निचला गुम्मा, आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत गांगुडी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र चन्होल, आंगनबाड़ी वृत्त गोयला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाडिया के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र पंजली तथा आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरायणी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र जखरोडा में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।

यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार (Female Candidate) पात्र होंगी जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2023 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हों। उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) दस जमा दो उत्तीर्ण तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए परंतु पांचवी पास महिला पर यदि अन्य शर्ते पूरी करती हो तो विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

इन प्रमाण पत्रों को साथ जरूरी

उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, विधवा, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे उच्च स्तर के अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नज़दीक के आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-264037 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हिमाचल में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/41yb5XP
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...