Skip to main content

श्री गुरु नानक देव जी की फिलाॅस्फी पर अंतर्राष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस 1 फरवरी से, सीजेआई शरद अरविंद बोबड़े करेंगे उद्घाटन

चंडीगढ़. शहर में श्री गुरु नानक देव जी की फिलाॅस्फी पर पीयू के जिमनेजियम हॉल में अंतर्राष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस 1 फरवरी से होने जा रही है।इसे पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वेंप्रकाशोत्सव के मौके परआयोजित किया जा रहा है।

पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन एडवोकेट हरप्रीत सिंह बराड़ ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी की फिलाॅस्फी तथा मौजूदा समय में उनके प्रभाव विषय पर करवाई जा रही इस दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस का उद्घाटन भारत के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़ेसुबह 11 बजे करेंगे। दूसरे दिन का समागम 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे यूनिवर्सिटी के लॉ भवन में होगा।


उद्घाटन समारोह के मौके पर यूके बेस्ड प्रोफेसर निक्की गुनिन्द्र कौर सिंह की लिखी किताब ‘द फास्ट सिख- दी लाइफ एंड लीजेंसी आफ गुरु नानक’ रिलीज होगी। इसके बाद सेशन के मुख्यातिथि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्याकांत होंगे, जबकि उसकी अध्यक्षता इंग्लैंड से आए जस्टिस चीमा करेंगे।

काॅन्फ्रेंस में 5 सेशन करवाए जाएंगे, जिनमें 118 लॉ कालेजों से आए विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के अलावा अन्य डेलीगेट भी भाग लेंगे। यूके, यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर आदि के करीबन 400 कानूनी माहिर तथा डेलीगेट इस कान्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस दौरान पढ़े जाने वाले पांच विषयों के पेपरों में से बेहतरीन पेपरों को बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले इंडियन बार रिव्यू मैग्जीन में छापा जाएगा।

सेशन की अध्यक्षता पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज और यूनिवर्सिटीज से आए वाइस चांसलर करेंगे।इसमें सुप्रीम कोर्ट भूटान के जस्टिस रिनजिन पैनजोर, श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीपी सुरासेना, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, बारकाउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा, इंटरनेशनल बार काउंसिल के चेयरमैन होरेक्यिू बरनार्डज नेटो, घाना के हाई कमिश्नर मिकाइल एएनएन उकावे तथा सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के जस्टिस इंदिरा बैनर्जी भाग लेंगे।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित

इस दौरान वातावरण प्रेमी बलबीर सिंह सीचेवाल को अंतर्राष्टीय वातावरण संभाल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एसपीएस ओबराए, प्रसिद्ध पत्रकार बलजीत बल्ली तथा प्रसिद्ध कवि पदमश्री सुरजीत पातरको भी अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काॅन्फ्रेंस का विषय गुरू नानक जी का मौजूदा समय में प्रभाव रहेगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RutqIv
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...