Skip to main content

ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने क्रिएट किया सीन ऑफ क्राइम

मनीमाजरा. मनीमाजरा मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की दोबारा से जांच की। मनीमाजरा थाने की एसएचओ जसविंदर कौर के अलावा कई पुलिस कर्मचारियों ने संजय अरोड़ा के घर का निरीक्षण किया और उसके आसपास के एरिया की जांच भी की है। साथ ही घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है।


पुलिस का मानना है कि फिलहाल जांच में शक की सुई संजय अरोड़ा की ओर ही जा रही है। हालांकि, पुलिस इस मामले में दूसरे पहलू से भी जांच कर रही है। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के उस स्थान का भी जायजा लिया जहां संजय अरोड़ा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। पुलिस का मानना है कि संजय को ट्रेन ने साइड से हिट किया था। यही वजह थी कि संजय के मुंह का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी था।

संजय की गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ली:पुलिस ने संजय की आॅल्टो कार भी कब्जे में ले ली है। संजय की यह कार घटना के समय घर के बाहर खड़ी हुई थी। कार में सारा सामान बिखरा हुआ था। कार के डैशबोर्ड पर कागजात बिखरे पड़े थे। इसी तरह पिछली सीट के अलावा कार के पिछले शीशे के पास भी सभी कागजात बिखरे हुए थे। साथ ही पुलिस ने बताया कि संजय की अपने आस पड़ोस के लोगों से भी ज्यादा बोलचाल नहीं थी। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था।


रोजाना रात पति पत्नी करते थे सैर:पड़ोस के लोगों ने बताया कि अक्सर दोनों पति-पत्नी को रात के समय यहां सैर करते हुए देखते थे। कई बार संजय अकेला ही सैर करता था, इस दौरान भी वह किसी से बातचीत नहीं करता था।

पिछले दरवाजे से था आना जाना:पुलिस ने बताया कि संजय ने अपने घर का मुख्य द्वार बंद कर रखा था और पूरा परिवार घर के पिछले दरवाजे से ही आता-जाता था। संजय के घर ज्यादा लोगों का आना जाना भी नहीं था। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि उसके घर में लोगों को आते-जाते हुए भी नहीं देखा। यहां कम लोग ही उससे मिलने के लिए आते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय की कार में बिखरे डॉक्युमेंट्स


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30YbGso
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...