Skip to main content

उद्योग मंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिजनों को किया सम्मानित

तकनीकी यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर लगभग 27 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। संस्थान में दक्षता उन्नयन पाठ्यक्रम शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। यह बात यहां गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए उद्योग श्रम एवं रोजगार व तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विक्रम सिंह ने कही। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इनमें राम लाल शर्मा, प्रेमी देवी , शीला देवी, मनसा देवी, दुर्गी देवी, तुलसी देवी, कौशल्या देवी व दित्तो देवी शामिल हैं। मंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अशोक कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र कुमार व संजय कुमार, संजीव कुमार, संजीव कुमार, चुनी लाल, त्रिलोक चंद, संजय कुमार, राकेश कुमार, अंकुश परमार, रणवीर सिंह, रविंद्र कुमार, कामिनी देवी, सुनील नड्डा, शकुंतला देवी, कुमारी साक्षी, रीता कुमारी, राजकुमारी, प्रधान अंजू बाला, सरोज कुमारी, सिमरो शर्मा, सीमा देवी, किरण शर्मा, नीलम कुमारी व अश्वनी कुमार सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके विधायक नरेंद्र ठाकुर, विजय अग्निहोत्री, बलदेव शर्मा, राकेश ठाकुर, चंदूलाल चौधरी, नवीन शर्मा, कमल नयन शर्मा, सुलोचना देवी , दीप बजाज, डीसी हरिकेश मीणा, एसपी अर्जित सेन भी मौजूद थे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला ने कोर्ट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को भी नमन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कांता वर्मा, अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या ज्योति पटियाल सहित परमा नंद, रमेश डोगरा, विजय और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मुख्य अतिथि निदेशक प्रो. विनोद यादव ध्वजारोहण किया

समारोह में स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - industry minister honored freedom fighters and their families at republic day celebrations


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uARf8A
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...