Skip to main content

बस में ही होंगे रेट डिस्प्ले, ढाबा आने से पहले तय कर सकेंगे खाने की डिश

हिमाचल परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बसों के भीतर बैठ कर ही निगम के चिन्हित ढाबों में मिलने वाले भोजन के रेट की जानकारी मिल सकेगी। इन ढाबों पर पिछले लंबे समय से महंगे दामों पर खाना खाने को मजबूर यात्रियों को आर्थिक नुकसान झेलने पर विवश होना पड़ता रहा है। आखिर अब प्रदेश सरकार ने उनकी इस भारी समस्या को देखते हुए बसों के भीतर ही इन चिह्नित ढाबों पर मिलने वाले खाने का रेट डिस्प्ले करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इसके बाद बसों पर बाकायदा ड्राइवर के पीछे शीशे पर सरकार की और से तय किए गए रेट को डिस्पले करने का कार्य शुरु हो गया है। भास्कर ने इन ढाबों पर ढाबा मालिकों की मनमानी को लेकर समाचार प्रकाशित किए थे और लोगों की इस समस्या को उठाया था। अब सरकार चेती है और इन ढाबों पर शिकंजा कसने को लेकर जरुर पहल हुई है लेकिन यह घरातल पर कितनी कामयाब होती है यह तो आने वाले समय पर ही पता चल सकेगा। जो रेट लिस्ट बसों में लगाई गई है वह ऑडनरी व दूसरी बसों में हैं। इस पहल से लोगों को राहत जरूर मिलेगी।

सुविधा यदि कहीं ज्यादा की हुई वसूली तो कर सकेंगे सीधा रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

एचआरटीसी की बसों में ढाबों में खाने के रेट हुए डिस्पले।

जितने रेट डिस्प्ले में मंे होंगे उससे ज्यादा होने पर ढाबा संचालकों पर होगी कार्रवाई: राज्य भर के भीतर और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ जहां भी निगम की बसों के रुट हैं वहां पर सरकार की और से ढाबों को यात्रियों की सुविधा के लिए कम रेट पर खाना खाने के लिए चिह्नित किया गया है। लेकिन इन ढाबा मालिकों की मनमानी से लंबे समय से इन यात्रियों से भोजन के रेट मनमाने तरीके से वसूले जाते रहे हैं। इन बसों में रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। जो बसों के भीतर खाने के लिए निर्धारित सरकार की और से इन ढाबों के लिए तय किए हैं उनकी सूची इस डिस्पले रेट लिस्ट में अंकित की गई है। इसके तहत ब्रेकफास्ट 30 रुपए में, चाय कप 10 रुपए, लंच 60 रुपए और डिनर 60 रुपए प्रति व्यक्ति का रेट तय किया गया है। यह रेट ऑडनरी बसों में यात्रा करने वालोें को है। इसके अलावा सेमी डिलेक्स और वॉल्वो बसों में भी यात्रियों को मंहगे दामों पर भोजन न मिले उसको लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। जाहिर है इस सूची को देखने के बाद भी यदी किसी चिह्नित ढाबे पर बस ब्रेक के दौरान रुकेगी तो यात्रियों को खाने के बाद यदी ज्यादा रेट वसूला जाता है तो उसकी शिकायत वह यात्री बसों में अंकित नंबर पर कर सकेंगे या जो भी चालक परिचालक बस के साथ डयूटी पर होगा उसको भी की जा सकेगी जो सीधा संबधित शिकायत को अपने अधिकारी तक पहुंचाएगा। उसके बाद उस ढाबे के खिलाफ कार्रवाई हो सकेगी।

अब सीधा यहां हो सकेगी शिकायत: यदि किसी यात्री से किसी ढाबे पर बस रुकने के दौरान खाना खाने के बाद सरकार की और से तय रेट से ज्यादा की वसूली की गई तो इसके लिए अब हेल्पलाईन नंबर 9418000529 पर उक्त यात्री अपनी शिकायत को दे सकेगा। यात्री को अपनी यात्रा के दौरान की जानकारी और उक्त ढाबे का नाम भ बताना होगा। इसके बाद इस शिकायत के बाद यदी मामला सही पाया गया तो उस ढाबे को चिन्हित सूची से बाहर किया जा सकेगा। जाहिर है अब यात्री मौके पर ही शिकायत भी कर सकेगा।

निर्देशों के बाद बसों के भीतर ही चिह्नित ढाबों के लिए तय किए गए रेट की सूची अंकित की जा रही है। यदि किसी यात्री से किसी भी ढाबे पर ज्यादा रेट वसूला जाता है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं ताकि उन्हे यात्रा के दौरान किसी तरहं का आर्थिक नुक्सान न उठाना पड़े। विवेक लखनपाल, रीजनल मैनेजर, हिमाचल परिवहन निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - rate display will be on the bus you will be able to decide the food dish before coming to dhaba


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aP5sQ3
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...