Skip to main content

मोहाली के बुजुर्ग को संक्रमण की पुष्टि, राज्य में अब तक 2 की मौत-39 लोग संक्रमित

जालंधर/चंडीगढ़. पंजाब में कोरोना वायरस के आतंक का क्रम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे में एक मौत और एक अन्य व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हो जाने के बाद अब तक राज्य में कुल दो लोगों की इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के चलते हो गई है, वहीं 39 लोग और भी पॉजिटिव हैं और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार ने बीते दिनों विदेश से आए 90000 एनआरआईज में से 55669 का पता लगा लिए जाने का दावा किया है और 34331 की तलाश है। कहां कैसी है स्थिति...

  • पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा नवांशहर जिले में है। यहां के गांवपठलावाके 70 वर्षीय बुजुर्ग की बीती 18 मार्च को मौत हो चुकी है, वहीं उसके संपर्क में आने के चलते होशियारपुर जिले के गांव मोरांवाली के भी एक व्यक्ति की संक्रमण के चलते ही जान चली गई।
  • पठलावा के मृतक रागी के संपर्क में आने की वजह से उसके अपने जिले नवांशहर के अलावा जालंधर और होशियारपुर में 26 25 लोग बताए जा रहे हैं।
  • पिछले दो दिन से प्रदेश में जहां कोरोना के संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया था, वहीं मोहाली में आज एक और व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि के साथ यह जिला संक्रमित लोगों की संख्या 7 के साथ दूसरे नंबर है।
  • मोहाली के एक व्यक्ति की सोमवार को मौत भी हो गई। यह पंजाब में अब तक की तीसरी मौत है, वहीं मौजूदा स्थिति होशियारपुर में 6, जालंधर में 5, अमृतसर और लुधियाना में भी एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Punjab Coronavirus Outbreak Live| Positive Coronavirus Cases In Chandigarh Amritsar Ludhiana Amritsar Jalandhar (COVID-19) Cases Death Toll Latest News and Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ymYSBD
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...