Skip to main content

चंडीगढ़ में 5, नयागांव में एक नया केस, लुधियाना में महिला की मौत

चंडीगढ़/लुधियाना .चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस के 5 नए केस सामने आए। इनमें कैनेडा से लौटा दंपती व दुबई से लौटे सेक्टर-30 के पॉजिटिव आए युवक मनप्रीत सिंह की मां व उसके दो दोस्त शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना वारयस से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या 13 हो गई है। वहीं दुबई से लौटने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को न देने के आरोप में प्रशासन उसके ऊपर केस भी दर्ज कर सकता है। वहीं दूसरी ओर पंजाब में सोमवार को तीन नए केस सामने आए। इनमें से लुधियाना की एक महिला की शाम को मौत भी हो गई। वह दुबई से लौटी थी और पटियाला में भर्ती थी। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। यह पंजाब में तीसरी मौत थी।


नयागांव में पॉजिटिव आए 65 वर्षीय बुजुर्ग को पीजीआई में भर्ती किया है। उसकी हालत गंभीर है। उसके संपर्क में आए 8 डॉक्टर, 22 नर्स, 5 अटेंडेंस व 10 अन्य को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें से 20 को आईसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। पंजाब में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने कर्फ्यू की मियाद 14 अप्रैल तक बढ़ा दी। सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

पंजाब :कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस मुलाजिम और सेनिटेशन वर्करों का सरकार कर सकती है बीमा -सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कर्फ्यू बढ़ाने और सीमाएं सील करने के अलावा दो और अहम फैसले लिए।

पहला फैसला....सीएम ने कहा,केंद्र की तर्ज पर पुलिसकर्मियों व सेनिटेशन वर्करों का विशेष बीमा कराया जाएगा। अगर केंद्र ने राज्य की यह मांग नहीं मानी तो सूबा सरकार यह काम करेगी।
दूसरा फैसला...हेल्थ के बाद लोकल बॉडी विभाग के उन 2000 सेनिटेशन वर्करों को सेवा में 3 माह की एक्सटेंशन दी जो 31 मार्च को रिटायर होने थे। बाकि विभागों के कर्मी 31 को ही रिटायर होंगे।

34,331 एनआरआई अब भी अनट्रेस...विदेशों से लौटे 90 हजार से भी अधिक एनआरआई में से सरकार 55669 हजार का ही पता लगा पाई है। 34,331 एनआईआर का अभी पता लगाना बाकी है। सरकार ने हर जिले में अधिकारियों की कमेटी बनाई है और यह कमेटियां प्रदेश के सभी 12 हजार गांवों में जाकर इन एनआईआर का पता लगाएगी।

हरियाणा :गुड़गांव में एक मरीज ने जीती जंग, फरीदाबाद में नया केस, कुल संख्या 22 हुई - हरियाणा में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। एक नया केस फरीदाबाद में सामने आया है। जबकि गुड़गांव से अच्छी खबर यह है कि यहां एक कोरोना पॉजिटिव ने इस महामारी से जंग जीत ली है। अब तक प्रदेश में कुल सात लोग ठीक हो चुके हैं। उधर, जिलों की सीमाएं सील होने केे बाद प्रवासी मजदूरों की पैदल यात्रा भी थम सी गई है। उन्हें सामूहिक रूप से अलग-अलग जिलों में अलग-अलग जगहों पर रखा गया है।

इधर, लंदन में फतेहगढ़ साहिब निवासी बाप-बेटी की कोरोना वायरस से मौत

काफी समय से बीमारी से पीड़ित थे सुधीर, बेटी थी फार्मासिस्ट - लंदन में काेरोना से संक्रमित फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले बाप-बेटी की मौत हो गई। सुधीर शर्मा (61) और उनकी बेटी पूजा शर्मा (33) गांव भादसों को छोड़कर लंदन में सेटल हो गए थे। सुधीर पेशे से हीथ्रो इमिग्रेशन में फ्रंटलाइन अफसर थे जबकि बेटी एक अस्पताल में फार्मासिस्ट थी। सुधीर की मौत बुधवार व बेटी की वीरवार को हुई। भादसों गांव के रहने वाले उनके करीबी मोहिदरपाल सिंह बबी ने बताया कि सुधीर 1980 में परिवार के साथ लंदन गए थे और हर साल फरवरी में परिवार के साथ गांव अाते थे। सुधीर की पत्नी शांति रेवेन्यू विभाग से रिटायर हैं। उनका बड़ा बेटा अमन शर्मा अमेरिका में पत्नी के साथ रहता है। सुधीर पहले किसी बीमारी के कारण पीड़ित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लापरवाही बैंक में लगी कतार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UvFbA7
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...