Skip to main content

प्रशासन की ओर से कर्फ्यू की वाॅयलेशन करने वालों पर अब ड्रोन से रखेंगे नजर

चंडीगढ़.प्रशासन ने साफ किया है कि लोग मार्केट में जाकर जरूरी सामान खरीद सकते हैं, उसके लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी। लोगों को सारा सामान घर में मिल सके इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। होम डिलीवरी का टाइम रात 9:00 बजे तक का रखा गया है। दुकानदार रात 9:00 बजे तक दुकानें खोल सकते हैं।

सामान ले सकेंगे

लोगों को कहा गया है कि वे सिर्फ 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक ही दुकान जाकर सामान ले सकते हैं, जिसके बाद अगर कोई घूमते हुए मिलता है तो उस पर कार्रवाई होगी। प्रवासी मजदूरों के लिए दो खास सेंटर चंडीगढ़ प्रशासन ने बनाए हैं, जहां पर भी रह सकते हैं और उनको वहां पर खाना वगैरह प्रोवाइड करवाया जा रहा है। प्रशासन में काम करने वाले सभी इंप्लाॅइज ने 1 दिन की अपनी सैलरी पीएम रिलीफ फंड में डोनेट की। इससे एकत्र करीब 5 करोड रुपए भेजे गए हैं

ड्रोन से नजर रखी जाएगी

शहर में कर्फ्यू की वाॅयलेशन करने वालों पर अब ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इसको लेकर प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सेक्रेटेरिएट में सोमवार को मीटिंग में कहा कि लगातार वॉयलेशन हो रही है, ऐसे में सख्ती जरूरी है। ऐसे लोगों पर ड्राेन से नजर रखें और वॉयलेशन करते पकड़ने जाने पर गाड़ियों को इम्पाउंड कर बाकी कार्रवाई करें।

सख्ती के आदेश दिए

उन्होंने अफसरों को कर्फ्यू सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए। पुलिस को सर्विलेंस बढ़ाने के लिए कहा। यूटी में कुल 56 मेडिकल टीमें बनाई गई हैं। जो अब पूरे चंडीगढ़ में अगल-अलग जगहों पर जाकर कोरोनो इंफेक्शन के केस ट्रेस करने में लगी है। इसमें लोग जो विदेशों से आए हैं, उनको कहा गया है कि वे खुद जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं ताकि उनके सैंपल लिए जा सके।

डीसी ने मीटिंग ली

डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने मीटिंग में कहा कि रविवार को करीब 32000 से ज्यादा फूड पैकेट्स जरूरतमंदों को बांटे गए। हर रोज बने हुए खाने की डिमांड बढ़ रही है। एमसी कमिश्नर केके यादव यादव ने डोर टू डोर सब्जी फल और दूध की सप्लाई को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोमेटो भी अब प्रशासन के साथ मिलकर जरूरी सामान जैसे राशन, सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए काम करेगा। साथ ही मार्कफेड, बिग बाजार और पंजाब एग्रो भी चंडीगढ़ में ऑनलाइन ऑर्डर लोगों तक पहुंचाने को लेकर काम करने के लिए तैयार है।

कई मेडिकल टीमें बनाई

पुलिस को सर्विलेंस बढ़ाने के लिए कहा। यूटी में कुल 56 मेडिकल टीमें बनाई गई हैं। जो अब पूरे चंडीगढ़ में अगल-अलग जगहों पर जाकर कोरोनो इंफेक्शन के केस ट्रेस करने में लगी है। इसमें लोग जो विदेशों से आए हैं, उनको कहा गया है कि वे खुद जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं ताकि उनके सैंपल लिए जा सके। डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने मीटिंग में कहा कि रविवार को करीब 32000 से ज्यादा फूड पैकेट्स जरूरतमंदों को बांटे गए। हर रोज बने हुए खाने की डिमांड बढ़ रही है।

दूध की सप्लाई

एमसी कमिश्नर केके यादव यादव ने डोर टू डोर सब्जी फल और दूध की सप्लाई को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोमेटो भी अब प्रशासन के साथ मिलकर जरूरी सामान जैसे राशन, सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए काम करेगा। साथ ही मार्कफेड, बिग बाजार और पंजाब एग्रो भी चंडीगढ़ में ऑनलाइन ऑर्डर लोगों तक पहुंचाने को लेकर काम करने के लिए तैयार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सड़कों पर जाते लोग। अब प्रशासन सख्ती करेंगा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WXRyq6
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...