Skip to main content

कोरोना वायरस के बीच मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों प्रति संस्था ने बांटी आइसोलेशन वार्ड स्पेशल किट

चंडीगढ़. श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी की ओर सेदिन-रात कोरोना वायरस के संदिग्धों केबीच रहने वाले डॉक्टरों प्रति अनूठी पहल की गई। सोसायटी के प्रधान एचएस सभरवाल ने बताया कि इस समय डाॅक्टर्स के पास सेफ्टी किट पर्याप्त मात्रा में नहीं है। आइसोलेशन वार्ड में जहां कोरोना वायरस पीड़ित मरीज एडमिट होते हैं वहां पर जाने के लिए डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ को स्पेशल किट की जरूरत होती है।

सोसायटी की पहल

सोसायटी की ओर से बताया गयाकि इस समय हॉस्पिटल्स में इसकी शॉर्टेज हो गई है। ऐसे में सोसायटी ने तय किया है कि पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के डॉक्टरों को यह किट मुहैया करवायेगी। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने यह किट जीएमसीएच-32 और सेक्टर-16 के डॉक्टर्स को यह किट बांटी।

500 किट तैयार करवाई

सोसायटी प्रधानने कहा कि सोसायटी ने तय किया है कि जब तक यह क्राइसिस रहेगा उनकी ओर से यह किट डाक्टर्स को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने 500 किट तैयार करवा ली हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने किट बनाने वाली कंपनी से साफ तौर पर कहा कि डाक्टर्स की सेफ्टी बनी रहे इसलिए बेहतर क्वालिटी की किट उन्हें दी जाएं। एक किट की कीमत 2000 रुपए आ रही है।

डॉक्टर ही भगवान

सोसायटी के सदस्य सुभाष नारंग और रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि इस समय तो हमारे लिए डाक्टर्स ही भगवान हैं, जो इस मुश्किल की घड़ी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे में उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है है। उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से लंगर सेवा भी की जा रही है। इसमें गुरु का लंगर चैरिटेबल सोसायटी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी को प्रशासन की ओर पांच कॉलोनियां दी गई हैं। जहां पर जरूरतमंद लोगों को लंगर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 8000 लोगों को खाना मुहैया करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोसायटी की ओर से डॉक्टर्स को किट दी गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wMa2iH
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...