Skip to main content

चंडीगढ़ में बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन होंगे अप्रूव, 30 अप्रैल से मिलेगी सुविधा

(राजबीर सिंह राणा)शहर में बिल्डिंग के प्लॉन 30 अप्रैल से अब ऑनलाइन अप्रूव होंगे। बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) से यह सुविधा मिलेगी। इस सिस्टम के शुरू होने से ट्रांसपेरेंसी आएगी। इसमें 2 कनाल तक के बिल्डिंगप्लान के लिए ऑनलाइन सेल्फ सर्टिफिकेशन करनी होगी। इसकी ऑनलाइन स्क्रूटनी होगी और पास होकर मैसेज पहुंचेगा। 2 कनाल से ऊपर के बिल्डिंग प्लॉन ऑनलाइन ही अप्लाई होंगे। ये स्क्रूटनी होकर कमेटी मेंबर के पास जाएंगे। इसके लिए मालिक को आर्किटेक्ट के जरिए सेल्फ सर्टिफिकेशन देनी होगी।

इसके लिए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ऑफिस में शहर के 38 आर्किटेक्ट 17 से 18 मार्च के बीच ट्रेनिंग ले चुके हैं। आर्किटेक्ट को ट्रेनिंग देने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 16 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की थी। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से ई गवर्नेंस सिस्टम लागू करने के लिए शहर की पब्लिक से जुड़ी 28 सर्विस को ऑनलाइन करने के लिए 15 करोड़ का टेंडर काॅल किया था, इसमें मैसर्ज प्राइस वाटर हाउस कूपर प्राइवेट लिमिटेड (पीडब्ल्यूएचसी) की बिड लोएस्ट रही।

उस कंपनी को स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से11 करोड़ 49 करोड़ में टेंडर अलॉट किया गया था। कंपनी ने 31 मार्च तक ऑनलाइन बिल्डिंग प्लॉन अप्रूव करने और एमसी की सभी सर्विस ऑनलाइन करना था। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मार्च माह में ही इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। इसे पहली अप्रैल से शरू किया जाना था लेकिन कोरोना की वजह से शहर में 21 से ही लॉकडाउन शुरू हो गया और 23 मार्च से कर्फ्यू लग गया।

38 आर्किटेक्ट ले चुके ट्रेनिंग

इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश भर में 25 मार्च से 3 वीक के लिए लॉकडाउन किया गया। जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। प्रशासन 15 अप्रैल से कुछ ऑफिस ही खोलेगा। लेकिन ज्यादातर मार्केट बंद ही रखी जाएगी। इसकी वजह से चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी का ई गवर्नेंस सिस्टम 30 अप्रैल से शुरू हो सकेगा। इसमें ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) शुरू होगा। इसके लिए शहर में 38 आर्किटेक्ट चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ऑफिस में ट्रेनिंग ले चुके हैं।

शहरवासियों को होगा फायदा
स्मार्ट सिटी कंपनी ने ऑनलाइन बिल्डिंग प्लॉन शुरू करने से पहले आर्किटेक्ट को 3-3 दिन की ट्रेनिंग दी है। ताकि बिल्डिंग प्लॉन के लिए ऑनर अपने आर्किटेक्ट के जरिए सेल्फ सर्टिफिकेशन दे सके। इससे सिस्टम को समझने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से प्राइवेट आर्किटेक्ट को ट्रेनिंग दी गई। ताकि उन्हें ऑनलाइनसिस्टम को हैंडल करने में दिक्कत न आए। ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूव होने का सिस्टम शुरू होने से शहरवासियों को फायदा होगा। लेकिन अब स्मार्ट सिटी ने इस सिस्टम को ऑनलाइन कर दिया है। अभी बिल्डिंग प्लान इस्टेट अाॅफिस अाैर एमसी की ओर से अप्रूव किए जा रहे हैं।
उधर, नगर निगम कमिश्नर एवं चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ केके यादव का कहना है कि ई गवर्नेंस की फर्स्ट फेज में बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन और एमसी की सभी सर्विस 30 अप्रैल से ऑनलाइन होने लगेंगी।

ये सर्विस भी मिलेगी ऑनलाइन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ई गवर्नेंस सिस्टम में कमर्शियल एंड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स, वाॅटर सप्लाई बिल, बिजली बिल मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम या वेब के जरिए ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। एमसी की सभी सर्विस ऑनलाइन होगी, इनमें बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट, पेड़ों की कटिंग या प्रूनिंग करवाने, वहीं बिल्डिंग में पानी, सीवर और टर्शरी कनेक्शन के लिए अप्लाई भी ऑनलाइन किया जा सकेगा।

इस्टेट ऑफिस और एमसी के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
बिल्डिंग प्लॉन ऑनलाइन शुरू होने से शहर वासियों को एमसी और इस्टेट ऑफिस की बिल्डिंग ब्रांच के यहां बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अभी बिल्डिंग प्लॉन के लिए लोगों को कई -कई महीने तक प्लॉन अप्रूव करवाने के लिए इस्टेट ऑफिस की बिल्डिंग ब्रांच और एमसी की बिल्डिंग ब्रांच के चक्कर पर चक्कर काटने पड़ते हैं। मैनुअल काम से हेरा- फेरी होने के चांस रहते हैं। लोगों की शिकायतें रहती थी कि उन्हें जानबूझकर करते हैं, अब ऐसा नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसमें 2 कनाल तक के बिल्डिंग प्लान के लिए ऑनलाइन सेल्फ सर्टिफिकेशन करनी होगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XaL6wg
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...