Skip to main content

चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टर्स की टीम वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए करेगी अब क्रोनिक डिजीज के मरीजों का इलाज

(पुनीत गर्ग)कोरोना वायरस के मद्देनजर कर्फ्यू के दौरान क्रोनिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीजों को बीमारी की बार-बार जांच के लिए पीजीआई चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संगरूर सिविल अस्पताल में टेलिमेडिसन विभाग की शुरुआत की जा रही है। मरीज पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेकर वीडियाे काॅन्फ्रेंस के जरिए डॉक्टर से ट्रीटमेंट ले सकेगा। इसके लिए संगरूर अस्पताल से जरूरी टेस्टों की रिपोर्ट भी डाॅक्टरों तक भेजी जा सकेगी।

यह सुविधा संगरूर में 7 अप्रैल से शुरू की जा रही है। सेहत विभाग का दावा है कि यह सुविधा पंजाब में सबसे पहले संगरूर से शुरू की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि संगरूर अस्पताल को इस सुविधा के लिए रीजनल सेंटर घोषित किया जाएगा। ऐसे में संगरूर के आसपास के जिलों से मरीज भी संगरूर अस्पताल से वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए उपचार ले सकेंगे। मेडिकेयर कंपनी के डाॅक्टर रोहित गर्ग व सचिन गुप्ता ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए उनकी कंपनी ने पीजीआई से मिलकर यह सुविधा शुरू की है। जल्द ही ये सुविधा पंजाब के बाद हरियाणा और हिमाचल में भी मिलेगी।

सिविल सर्जन बोले-99142- 43770 पर बुकिंग करवाएं

सिविल सर्जन डाॅक्टर राज कुमार ने बताया कि मरीज 7 अप्रैल यानी अाज से 99142-43770 नंबर पर सुबह 9 से 11 बजे तक बुकिंग करवा सकते हैं। तुरंत बता पता चल जाएगा कि किस दिन और किस समय अस्पताल पहुंचना है। जिस दिन मरीज पहुंचेगा उसकी ईसीजी व अन्य जरूरी टेस्ट के बाद रिपोर्ट पीजीआई के डॉक्टर को भेजी जाएगी। डॉक्टर वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। चेकअप सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा।

मरीज ने कहा-पीजीआई के चक्कर से मिलेगी निजात

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर कृपाल सिंह ने बताया कि पीजीआई के डाॅक्टरों से चेकअप के लिए अब संगरूर के सिविल अस्पताल में टेलीमेडिसन सुविधा शुुरू की जा रही है। संगरूर की महिला सरोज बाला कई वर्षों से आईटीपी की पेशेंट हैं। उन्हें पीजीआई के चक्कर लगाने पड़ते हैं परंतु कर्फ्यू के कारण पीजीआई नहीं ज पा रही हैं। संगरूर में टेलीमेडिसन सुविधा शुरू होने से उन्हें यहीं पर लाभ मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संगरूर के सिविल अस्पताल में बैठक करते डॉक्टर्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xc06de
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...