शिमला। हिमाचल में अक्टूबर माह भी कोरोना (#Corona) का रोना जारी रहा। अक्टूबर माह में अब तक 6594 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, नए मामलों से ठीक होने वालों का आंकड़ा अधिक है, जोकि राहत की बात है। साथ ही एक्टिव केसों में भी कमी आई है। इस माह अब तक 7209 पॉजिटिव लोग कोरोना से जंग जीते हैं। इस माह 119 लोगों की मृत्यु हुई है। एक अक्टूबर को 15219 मामले थे और 11588 लोग ठीक हुए थे। मौत का आंकड़ा 190 था। आज अब तक कुल मामले 21813 पहुंच गए हैं। अभी 2678 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 18797 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। पहली अक्टूबर को एक्टिव केस 3416 थे। कोरोना डेथ का आंकड़ा 309 है। हिमाचल में रिकवरी रेट (Recovery Rate) 86.16 फीसदी के करीब है। यह भी पढ़ें: #HP_ Corona Update: आज कितने मामले और कितने ठीक, कहां पहुंचा मौत का आंकड़ा- जानिए हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 226 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। मंडी (Mandi) और सोलन (Solan) में एक-एक कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हमीरपुर में सात, बिलासपुर में चार, शिमला (Shimla) में तीन और किन्नौर में एक मामला आया है। मंडी के...