मंडी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) के गृह जिला मंडी से कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से इस कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने जोगिंदर नगर पहुंचकर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम (Hath Se Hath Jodo Yatra) में हिस्सा लिया और इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह भी पढ़े: हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान करेगा पीएम मोदी के जनविरोधी फैंसलों को ब्यां : प्रतिभा सिंह इस मौके पर हिमाचल सह प्रभारी संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत 26 जनवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से नफरत को दूर भगा रहे हैं। ठीक इसी प्रकार हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौर...